Jawan Box Office Collection Day 18 (May Earn): शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को रिलीज हुए 18 दिन हो गए है। बॉक्स ऑफिस पर किंग खान की फिल्म ने तहलका मचा रखा है और जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने अपने अपनिंग डे यानी पहले दिन ही 75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था।
इस बीच अब हम आपको किंग खान की इस फिल्म के 18वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि शाहरुख खान की ‘जवान’ अपनी रिलीज के 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी The Great Indian Family, ‘जवान’ के आगे छटपटा रही Vicky Kaushal की फिल्म
दुनियाभर में ‘जवान’ का जलवा
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान फिल्म ‘जवान’ अपनी रिलीज के 18वें दिन सभी भाषाओं में भारत में 15.50 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन 561.33 करोड़ हो गया है।
‘जवान’ ने 17 दिनों में किया इतना कलेक्शन
इसके साथ ही अगर ‘जवान’ की बीते 17 दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 75 करोड़, दूसरे दिन 53.23 करोड़, तीसरे दिन 77.83 करोड़, चौथे दिन 80.1 करोड़, 5वें दिन 32.92 करोड़, 6वें दिन 26 करोड़, 7वें दिन 23.2 करोड़, 8वें दिन 21.6 करोड़, 9वें दिन 19.1 करोड़, 10वें दिन 31.8 करोड़, 11वें दिन 36.85 करोड़, 12वें दिन 16.25 करोड़, 13वें दिन 14.4 करोड़, 14वें दिन 9.6 करोड़, 15वें दिन 8.1 करोड़, 16वें दिन 7 करोड़ और 17वें दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया है।
‘जवान’ की स्टारकास्ट
शाहरुख खान की इस फिल्म में उनके अलावा नयनतारा, दीपिका पादुकोण, संजय दत्त, विजय सेतुपति, योगी बाबू, प्रियामणि, एजाज खान, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा, सान्या मल्होत्रा, संजीता भट्टाचार्य, अश्लेषा ठाकुर, लहर खान और गिरिजा ओक नजर आए हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines