बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी The Great Indian Family, 'जवान' के आगे छटपटा रही Vicky Kaushal की फिल्म

The Great Indian Family Box Office Collection Day 3

The Great Indian Family Box Office Collection Day 3

The Great Indian Family Box Office Collection Day 3 (May Earn): अभिनेता विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ यशराज के बैनर तले बनी है।

विज्ञापन

इस फिल्म को 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि विक्की कौशल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन कितनी कमाई कर सकती है। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

तीसरे दिन इतनी कमाई कर सकती है The Great Indian Family

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फ़ैमिली’ अपने रिलीज के तीसरे दिन भारत में 1.99 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकडे़ हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमे थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। साथ ही मेकर्स को उम्मीद फिल्म से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है। देखने वाली बात होगी कि विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है।

विज्ञापन

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का टोटल कलेक्शन

इसके साथ ही अगर विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के बीते दो दिनों के कलेक्शन की बात करें तो sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन 1.4 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे दिन विक्की की इस फिल्म ने 1.72 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, अब तीसरे दिन फिल्म से 1.99 करोड़ की उम्मीद की जा रही है। साथ ही अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो 5.11 करोड़ हो गया है।

‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को ‘जवान’ की टक्कर

हालांकि विक्की कौशल की ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से टक्कर मिली है। किंग खान की फिल्म के आगे विक्की की ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ कमाई के लिए खूब हाथ-पैर मार रही है। देखने वाली बात होगी कि ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ क्या कमाल करेगी।

विज्ञापन

‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ की स्टारकास्ट

बता दें कि विक्की कौशल की इस फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा मानुषी छिल्लर, यशपाल शर्मा, कुमुद मिश्रा, वेदांत सिन्हा, मनोज पाहवा, सृष्टि दीक्षित नजर आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ