Jawan Box Office Collection: एक पर एक टिकट फ्री की पैंतरेबाजी नहीं आई काम, 22वें दिन जवान की कमाई उम्मीद से कम

jawan

image credit: google

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म ने सिनेमा की दुनिया में ऐसा गदर मचाया है कि हर कोई हैरान रह गया है। हालांकि यह फिल्म देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी तगड़ी कमाई कर रही है। शुरुआती दिनों से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है, लेकिन अब इस धीरे-धीरे इस फिल्म की कमाई गिरती जा रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि 22वें दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

22वें दिन इतना कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 22वें दिन शाहरुख खान की जवान ने 5.50 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम किया है, जिसके बाद भारत में जवान की कमाई 581.43 करोड़ हो गई है। वहीं दुनियाभर में यह आंकड़ा 1030 करोड़ पार हो गया है। इंडिया ग्रॉस 691.95 करोड़ हुआ, वहीं वीकेंड पर यह कलेक्शन भारत में 600 करोड़ पार हो जाएगा।

विज्ञापन

कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

जवान सिनेमाघरों में 7 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 75 करोड़ की शानदार कमाई से ओपनिंग कर इतिहास रच दिया था। इसके बाद तो इसकी कमाई की रफ्तार हर दिन बढ़ती गई और इसने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए, लेकिन तीसरा हफ्ता आते ही जवान की कमाई की स्पीड कम हो गई है। फिल्म अब सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है।

विज्ञापन

नहीं काम आई मेकर्स की चाल

जवान की घटती कमाई को देखते हुए मेकर्स ने एक पर एक टिकट फ्री का पत्ता फेंका था, लेकिन वह भी कुछ खास काम नहीं कर पा रहा है। वहीं अब सिनेमाघरों में पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा स्टारर फुकरे 3 और विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर भी रिलीज हो गई है। ऐसे में जवान की कमाई बढ़ने के कम ही चांस लग रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ