Jawan Exclusive: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 11 दिनों के अंदर 475.78 करोड़ रुपये कमाई कर ली और अब 500 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद करीब है। साथ ही फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शव की बात का जाए तो फिल्म ग्लोबली 800 करोड़ के पार पहुंच गई है। इसी बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) के निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) ने फिल्म ‘जवान 2’ (Jawan 2) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसने सभी को चौंका दिया।
दरअसल, ‘जवान’ के ब्लॉबस्टर होने के बाद फैंस इसके सीक्वल को लेकर बता कर रहे हैं। फैंस का SRK के फैंस का कहना है कि फिल्म का सीक्वल आना चाहिए, जिसको लेकर फिल्म निर्देशन एटली (Atlee) ने अपनी बात रखते हुए साथ इस पर काम करने से साफ मना कर दिया।
यह भी पढ़ें: खूंखार लुक और चेहरे पर गुस्सा, इस दिन Ranbir Kapoor बड़े पर्दे पर उतरेंगे लेकर अपना ‘Animal’ अवतार
फिलहाल Jawan 2 पर काम नहीं करना चाहते Atlee Kumar
हाल में एक इंटरव्यू के दौरान ‘जवान’ फिल्म का निर्देशन करने वाले एटली कुमार ने फिल्म के सीक्वल ‘जवान 2’ को लेकर बड़ी बात कही है। एटली ने कहा कि ‘फिलहाल अब वो किसी दसूरी फिल्म पर काम करेंगे। ‘जवान’ के सीक्वल के बारे में उन्होंने कुछ सोचा नहीं है और ये जल्द आने भी नहीं वाली है’। उन्होंने कहा कि ‘उनके पास ‘जवान 2’ बनाने की सभी योजनाएं हैं और प्लान है, लेकिन ये सब इतना जल्दी नहीं होगा और कुछ भी प्रोजेक्ट्स हैं , जिन पर काम करना है’।
Jawan 2 की आराम से बनाएंगे योजना
जब इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि ‘क्या वो ‘जवान 2′ पर काम करने वाले हैं?’ इस सवाल का जवाब देते हुए एटली कहते हैं कि ‘किसने कहा कि मैं ‘जवान 2’ बना रहा हूं? क्या मैंने इस खबर की पुष्टि की है? मेरी हर कहानी का एक खुला अंत होता है। यहां तक कि ‘जवान’ का भी एक खुला अंत है। इसलिए हां, मैं ‘जवान 2’ बनाने की योजना बनाऊंगा, लेकिन वो मेरी अगली कहानी नहीं होगी’।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट भी निशाने पर
9 mins agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
19 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines