Nayanthara New Luxury Car Cost: नयनतारा (Nayanthara) इन दिनों साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री पर रूल करती नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में ‘जवान’ (Jawan) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ रोमांस करती दिखाई दी थीं। इनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई। वहीं, लोगों को एक्ट्रेस और उनके रियल लाइफ हस्बैंड विग्नेश (Vignesh Shivan) का भी रोमांटिक अंदाज खूब भाता है। ये जोड़ी अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए दिखाई देती है। इसी बीच अब अपनी पत्नी को विग्नेश ने कितना महंगा तोहफा दिया है जिसकी कीमत सुन बाकि पतियों के भी होश उड़ जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Abhishek के साथ Bigg Boss के घर में हुई हाथापाई, Arun और Tehelka ने खींची टी-शर्ट और तोड़ दिया शो का अहम रूल
विग्नेश ने नयनतारा को गिफ्ट की मर्सिडीज मेबैक
एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपने इस महंगे तौहफे की झलक दिखाई है और पति पर इसके लिए प्यार की बरसात कर दी है। बता दें, वैसे तो नयनतारा का जन्मदिन 18 नवंबर को था। बर्थडे को कुछ दिन बीत जाने के बाद ही सही मगर उनके पति विग्नेश ने उन्हें बर्थडे गिफ्ट दे ही दिया। अब विग्नेश ने नयनतारा को स्पेशल फील करवाने के लिए कोई ऐसा-वैसा गिफ्ट नहीं बल्कि मर्सिडीज मेबैक कार दी है। इस लग्जीरियस गाड़ी को पाकर अब एक्ट्रेस ख़ुशी से झूमती नज़र आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
ऐसे में अब उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी खुशी जताते हुए अपनी नई मर्सिडीज मेबैक की 2 तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। पहली फोटो में इस ब्लैक मर्सिडीज मेबैक (Mercedes Maybach) का लोगो दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरी फोटो में एक्ट्रेस इस लोगो पर अपने हाथों से हार्ट बनाती हुई नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नयनतारा ने लिखा, ‘ब्यूटी घर में आपका स्वागत है। मेरे प्यारे पति, सबसे प्यारे बर्थडे गिफ्ट के लिए धन्यवाद। लव यू।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट से जलन के सवाल पर कृति सेनन बोलीं- ‘नेशनल अवॉर्ड है इसका जवाब’
क्या है कार की कीमत?
वहीं, बात अगर इस कार की कमात की करें तो इसका मार्किट प्राइस जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस लग्जरी कार का बेस प्राइस 2.69 करोड़ रुपये से शुरू होता है। साथ ही इसकी टॉप-एंड कार की कीमत कुछ 3.40 करोड़ रुपये है। अब इतनी कीमती तोहफा देखर विग्नेश खूब वाहवाही लूट रहे हैं। उन्होंने दुनियाभर के पतियों के सामने एक बार सेट कर दिया है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines