Shahrukh Khan Suhana Khan Film: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान बीते कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ के चलते लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे देखने के बाद फैंस खुशी से उछल पड़े। फिल्म में शाहरुख खान के लुक्स से लेकर उनके डायलॉग्स तक तक की तारीफें हो रही हैं। अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे एक्टर एक बाद बार फिर किसी वजह से चर्चाओं में आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: Pratyusha Banerjee केस में उनके बॉयफ्रेंड को लगा कोर्ट से झटका, एक्ट्रेस के पिता बोलें- ‘हम चीख-चीखकर कह रहे थे…’
अब बनेगी शाहरुख और सुहाना खान की जोड़ी
अब उनकी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा दावा किया जा रहा है। अब उड़ती-उड़ती खबरें सामने आ रही हैं कि उनकी अगली फिल्म में एक खास एक्ट्रेस नजर आने वाली है। ये एक्ट्रेस उनके दिल के बेहद करीब है। बल्कि यूं कहें कि शाहरुख खान की जान हैं। दरअसल, अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि जल्द ही एक फिल्म में शाहरुख खान और उनकी लाड़ली बेटी सुहाना खान की जोड़ी बनने वाली है। यानी अपनी दूसरी ही फिल्म में सुहाना को अपने पापा के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
Image Credit : Google
सुजॉय घोष ने की बाप-बेटी को साथ लाने की तैयारी
वैसे ये सभी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का सपना होता है कि उन्हें रोमांस के बादशाह शाहरुख खान के साथ काम करने का चांस मिले। हालांकि, सुहाना का ये सपना बेहद आसानी से पूरा हो गया। अब शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। कहा जा रहा है कि सुजॉय घोष अब किंग खान और उनकी सुहाना को स्क्रीन पर साथ लाने की तैयारी कर रहे हैं। बाप-बेटी को स्क्रीन पर साथ देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।
इस रोल में नजर आएंगे किंग खान
फिल्ममेकर सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को लेकर पहले ऐसा कहा जा रहा था कि इसमें शाहरुख खान सिर्फ कैमियो करते नजर आएंगे। हालांकि, अब ऐसी खबरें हैं कि सुहाना की फिल्म में शाहरुख खान खास रोल निभाने वाले हैं। कुछ उसी तरह जैसे उन्होंने आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में निभाया था। यानी इस फिल्म में भी शाहरुख-सुहाना की हेल्प करते नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में सुहाना के किरदार को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि वो एक जासूस के रोल में नजर आ सकती हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
13 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
31 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines