Shah Rukh Khan Gauri Khan: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके फैंस उनकी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साउथ निर्देशक एटली (Atlee) के निर्देशित इस फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख के साथ पहली बात साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) के साथ-साथ विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का भी कैमियो है।
इसी बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लगातार अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुडे़े हुए हैं। हाल में एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल एर #AskSRK सेशन रखा था। जहां उनके फैंस एक्टर से अतरंगी सवाल-जवाब कर रहे थे। इसी दौरान उनके एक फैन ने एक्टर से सवाल करते हुए पूछा कि ‘सर बीवी के साथ प्लान किया है #Jawan देखने के लिए, लेकिन हर बार वो देर करा देती है, #Pathaan के टाइम में भी लेट करवा दिया…कुछ टिप्स दीजिए ना जल्दी टाइम में पहुंच पाऊं #जवान देखें’।
#AskSRK सेशन गौरी को लेकर SRK ने दिया फनी जवाब
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Gauri Khan) ने अपने इस फैन को जवाब देते हुए कहा कि ‘ठीक है दोस्तों, अब पत्नी की समस्या सुलझाने वाले सवाल नहीं होंगे!! प्लीज!! मुझसे मेरी नहीं संभलती तुम अपनी समस्याएं भी मुझ पर डाल रहे हो!!!! सभी पत्नियां प्लीज बिना तनाव के #जवान के लिए जाएं’। शाहरुख के इस जवाब को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा भी एक और शख्स ने एक्टर से पत्नी को लेकर सवाल किया।
दूसरे को भी दी ऐसी फनी सलाह
फैन के #AskSRK सेशन के दौरान कहा कि ‘सर मेरी दो बीवी हैं एक को #जवान फर्स्ट-डे फर्स्ट शो देखना है दूसरी को फर्स्ट डे लास्ट शो। एक दिन मैं दो बार कैसे करूं सर प्लीज मदद करें’। इसका जवाब देते हुए एक्टर कहते हैं ‘#जवान में भी दो हीरोइनें हैं। दोनो बीवीयों को साथ में ले जा। एक-एक करके हाथ पकड़ लेना जब मैं अलग-अलग हीरोइन के साथ स्क्रीन पर आऊं!! #जवान’।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
20 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines