Javed Jaffrey Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) को कौन नहीं जानता। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो में अपने दमदार अभिनय का हुनर पेश किया है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। अपने 38 साल के करियर में जावेद जाफरी ने करीब 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाएं और उन किरदारों ने उनको पहचान दिलाई। इन किरदार में जावेद ने कॉमेडी से लेकर विलेन के अपने हर किरदार में अपने अभिनय ने जबरदस्त रंग भरा। उनके किरदारों और अभिनय को याद भी पसंद किया जाता है। जावेद जाफरी को ज्यादातर फैंस आज भी डांस रियलिटी शो ‘बूगी वूगी'(Boogie Woogie) से जानते हैं।
यह शो साल 1996 में सोनी टीवी पर आया करता था, जो बच्चों का डांस सो हुआ करता था। इस शो को उस दौर में जावेद जाफरी उनके भाई नावेद जाफरी (Naved Jaffrey) और रवि बहल (Ravi Bahl) जज किया करते थे। उस दौर में इस शो का खूब पसंद किया जाता था। इस शो के अलावा जावेद ने एक जापानी गेम शो ‘ताकेशी केस्टल’ (Takeshi’s Castle) का भी फनी वॉइस ओवर किया करते थे, जिसको खूब पसंद किया जाता था।
Javed Jaffrey Birthday (Image Credit – Social Media)
करीयर था सफल लेकिन पिता संग रिश्ते नहीं
अपने जमाने में जावेद जाफरी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहा करते थे। दरअसल, जावेद जाफरी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जगदीप (Jagdeep) के बेटे हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में अपने कॉमिक किरदारों से लोगों का गुदगुदाया है। आज भी लोग उनको अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म ‘शोले’ के ‘सूरमा भोपाली’ के नाम से जानते हैं।
बताया जाता है कि एक समय ऐसा भी आया जब जगदीप को शराब और जुए की बुरी लत लग गई थी, जिसकी वजह से जावेद और जगदीप के रिश्तों में खटास आ गई और वो अपने पिता से नफरत करने लगे। हालांकि, काफी लंबे समय के इंतजार के बाद जगदीप ने इस आदतों से पीछा छुड़ा लिया है, जिसके बाद बाप और बेटे के संबंध एक बार फिर से ठीक हो गए और जगदीप के आखिरी समय तक जावेद उनके साथ रहे।
यह भी पढे़ं: Malaika Arora के सामने छलके Bonney Kapoor के आंसू, Arjun Kapoor बने वजह
Javed Jaffrey का हिट करियर
जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) ने ज्यादातर फिल्मों में साइड किरदार ही निभाए हैं, लेकिन उनके किरदारों को हमेशा फैंस का प्यार मिला। जावेद जाफरी ने ‘मेरी जंग’, ‘तहलका’, ‘धमाल’, ‘जजंतरम ममंतरम’, ‘थ्री इडियट्स’, ‘सिंह इज किंग’, और ‘टोटल धमाल’ जैसी एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। हालांकि,एक्टर ने फिल्म दुनिया से अलग राजनीति की दुनिया में भी हाथ आजमाने की कोशिश की थी। उन्होंने साल 2014 में लोकसभा चुनाव में आप पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा था, जिसमें वे बीजेपी (BJP) के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से लड़े थे, लेकिन एक्टर बुरी तरह से हार गए थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines