Malaika Arora के सामने छलके Bonney Kapoor के आंसू, Arjun Kapoor बने वजह

Bonney Kapoor In Jhalak Dikhhla Jaa 11: हाल में फिल्म निर्देशक बोनी कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं और उनके बगल में मलाइका अरोड़ा नजर आ रही हैं।

Jhalak Dikhhla Jaa 11

Jhalak Dikhhla Jaa 11 (Image Credit - Instagram)

Bonney Kapoor In Jhalak Dikhhla Jaa 11: इन दिनों मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर के पिता और फिल्म निर्देशक बोनी कपूर (Bonney Kapoor) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो थोड़े इमोशनल नजर आ रहे हैं। बोनी कपूर का ये वीडियो रियलिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा 11’ (Jhalak Dikhhla Jaa 11) के सेट पर नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में शो के बाकी जज फराह खान (Farah Khan), अरशद वारसी (Arshad Warsi) और मलाइका अरोड़ा नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

इसी बीच शो को होस्ट कर रहे गौहर खान (Gauhar Khan) और ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) बोनी को बताते हैं कि उनके लिए उनके बेटे अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बोनी को कुछ कहना चाहते हैं। इस वीडियो को सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘अर्जुन के हार्ट मेल्ट मैसेज ने सिर्फ बोनी जी को ही नहीं, हम सभी को रुला दिया!’।

विज्ञापन

Arjun Kapoor ने पिता बोनी के लिए भेजा मैसेज

शो के सेट में दिखाए गए अर्जुन कपूर वीडियो में कहते है, ‘हेलो पापा, उम्मीद करता हूं आप शो को एन्जॉय कर रहे होंगे। सबसे पहले तो मैं ये कहना चाहूंगा कि मेरे पिता इस दुनिया के सेल्फलेस इंसान हैं जो खुद के बारे में न सोचकर दूसरों की खुशियों के बारे में पहले सोचते हैं’।

विज्ञापन

अर्जुन कपूर आगे कहते हैं, ‘वे हमेशा दूसरों की खुशियों को लेकर ज्यादा इमोशनल रहते हैं। मैं आपसे बस ये कहना चाहूंगा कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपकी बहुत इज्जत करता हूं प्रोफेशनली और पर्सनली। आपको मेरा बहुत सारा प्यार’। बेटे की इस बात को सुनने के बाद बोनी कपूर काफी इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखें भर आती हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CzgYbvxozE3/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CyvMdOcydPt/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

Arjun Kapoor की बात सुन शो में सभी हो गए इमोशनल

वीडियो में अर्जुन कपूर का मैसेज सुनने के बाद बोनी कपूर के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग इमोशनल हो जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इमोशनल हुए बोनी कपूर को फराह खान संभालती हैं, जिसके बाद वो अर्जुन कपूर को कुछ करती नजर आती हैं।

विज्ञापन

वहीं शो की होस्ट गौहर खान और बाकी कंटेस्टेंट्स की आंखें भी भर आती हैं। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही यूजर्स भी वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर पिता बोनी कपूर और दोनों बहनों खुशी और जाह्नवी कपूर के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ