Jasmine Sandlas Announces Engagement: 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मीन सैंडलस एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. सिंगर इन दिनों अपने 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' में बिजी हैं. दिल्ली में कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन सैंडलस ने अपनी सगाई का ऐलान कर दिया. इसके साथ ही जैस्मीन ने अपने होने वाले दूल्हे से फैंस को मिलवाया. सोशल मीडिया पर जैस्मीन सैंडलस और उनके मंगेतर के फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं. फैंस उन्हें इंस्टाग्राम पर भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं.
जैस्मीन सैंडलस ने की सगाई की घोषणा
दिल्ली में हुए 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' कॉन्सर्ट के दौरान हमेशा की तरह ही जैस्मीन सैंडलस फुल एनर्जी में परफॉर्मेंस देती नजर आईं. उनके गानों पर सभी ऑडियंस झूम रही थी. इसी दौरान सिंगर ने माइक में अपने फैंस के सामने अपनी लाइफ के नए सफर के बारे में बताना शुरू कर दिया. उन्होंने स्टेज पर ही अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए बताया कि उन्होंने सगाई कर ली है. सिंगर की इस अनाउंसमेंट के बाद वहां मौजूद फैंस भी जोर-जोर से उन्हें बधाइयां देने लगे.
---विज्ञापन---
होने वाले दूल्हे को फैंस से मिलवाया
सगाई का ऐलान करने के बाद जैस्मीन ने अपने होने वाले दूल्हे को स्टेज पर इनवाइट किया और फैंस से रूबरू करवाया. सिंगर के मंगेतर शेखर चौधरी जैसे ही स्टेज पर आए तो जैस्मीन के फैंस जोर-जोर से तालियां बजाने लगे और हूटिंग करने लगे. जैस्मीन सैंडलस ने अपने मंगेतर के साथ स्टेज पर 'लावां' गाने पर डांस भी किया. सोशल मीडिया पर जैस्मीन और शेखर के क्यूट मोमेंट्स को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: ‘ग्राम चिकित्सालय’ की एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन ने की रजिस्टर्ड मैरिज, सामने आईं शादी की खूबसूरत तस्वीरें
एनर्जी से भरे गानों से जीता दिल
दिल्ली में हुआ ये कॉन्सर्ट जैस्मीन और उनके फैंस के लिए यादगार बन गया. जैस्मीन सैंडलस भी अपने मंगेतर को अपने फैंस से मिलवाने के बाद बेहद खुश नजर आईं. वहीं अब सिंगर के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें नई शुरुआत करने के लिए खूब बधाईयां दे रहे हैं. बता दें जैस्मीन ने अपने दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान ‘लावां’, ‘पंजेबा’ और ‘सिप सिप’ जैसे ब्लॉकबस्टर गानों से ऑडियंस का दिल जीत लिया. दिल्ली के बाद अब जैस्मीन का ये शो मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में जल्द होगा.
---विज्ञापन---