Jasmine Bhasin क्या देख पाएंगी या नहीं? अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

Jasmine Bhasin Latest Health Update: टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को दिखना बंद हो गया था। लोगों के मन में सवाल है कि अब एक्ट्रेस कैसी हैं? अभिनेत्री ने खुद अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

Jasmine Bhasin

Jasmine Bhasin

विज्ञापन

Jasmine Bhasin Latest Health Update: टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को लेकर बीते दिन खबर आई कि उनको लैंस लगाने की वजह से दिखना बंद हो गया है। जैसे ही अभिनेत्री के फैंस ने इस खबर को सुना तो हर कोई हैरान रह गया। लोगों को एक्ट्रेस की आंखों की चिंता सताने लगी और सभी ने उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की। दरअसल, जैस्मिन की आंखों का कार्निया डैमेज हो गया था और वो इसका इलाज करा रही हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने खुद फैंस के साथ अपनी आंखों का नया अपडेट शेयर किया है।

अब कैसा है एक्ट्रेस का हाल?

जैस्मिन भसीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस सनग्लासेस पहने सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए जैस्मिन ने लिखा कि अब पहले से बेहतर हूं और मैं रिकवर कर रही हूं। आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी को थैंक यू। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। जी हां, जबसे लोगों ने ये खबर सुनी थी तो सभी को चिंता हो रही थी, लेकिन अब सब खुश हैं कि एक्ट्रेस पहले से बेहतर हैं और ठीक हो रही हैं।

विज्ञापन
Jasmine Bhasin

Jasmine Bhasin

जैस्मिन ने पहने थे लैंस

गौरतलब है कि हाल ही में जैस्मिन भसीन ने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि हाल ही में एक इवेंट के लिए वो दिल्ली गई थीं और इस इवेंट में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस ने लैंस पहने थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने लैंस को कैरी किया, तो उनकी आंखों में जलन होने लगी और थोड़ी ही देर बाद उन्हें दिखना भी बंद हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

विज्ञापन

काम के लिए किया था कमिटमेंट 

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने काम के लिए कमिटमेंट किया हुआ था और वो इसे पूरा किए बिना नहीं जा सकती थी। इसलिए उन्होंने इवेंट को अटेंड किया। इसके बाद उन्होंने आंखों के डॉक्टर को दिखाया, तो उन्हें पता लगा कि उनकी आंखों का कार्निया डैमेज हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस वापस मुंबई गई और उन्होंने वहां भी डॉक्टर को दिखाया।

जल्दी ही ठीक हो जाएंगी अभिनेत्री

जैस्मिन ने कहा कि उनको दिखना बंद हो गया और इसकी वजह से उन्हें हर चीज में परेशानी हो रही है। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो ठीक से सो भी नहीं पा रही हैं। हालांकि अब जैस्मिन का कहना है कि वो पहले से बेहतर हैं और इस परेशानी से वो जल्दी ही बाहर निकल जाएंगी। एक्ट्रेस के लिए हर कोई दुआ कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ