Jasmin Walia, Hardik Pandya: इन दिनों गॉसिप टाउन में बस एक ही चर्चा हो रही है कि हार्दिक पांड्या और ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया (Jasmin Walia) के बीच कुछ तो चल रहा है। हालांकि इन खबरों पर दोनों ने ही चुप्पी साध रखी है। इस बीच अब लोगों ने मन में ये भी सवाल उठ रहा है कि आखिर हार्दिक और जैस्मीन के बीच में उम्र में कितना अंतर है? अगर आप भी ये जानने के लिए बेकरार हैं, तो आइए आपको बताते हैं?
जैस्मीन और हार्दिक में कितना ऐज गेप?
अगर हार्दिक पांड्या की बात करें तो उनका जन्म 1993 अक्टूबर 11 को हुआ था। वहीं, अगर जैस्मीन की बात करें तो वो 1995 मई 23 को पैदा हुई थी। इस तरह से दोनों में ‘एक साल सात महीने और 12 दिन’ का अंतर है। इसी के साथ अगर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ यानी नताशा स्टेनकोविक की बात करें तो उनका जन्म 1992 मार्च 4 को हुआ था।
क्यों उड़ रही ब्रेकअप की अफवाहें?
दरअसल, इस वक्त हार्दिक और जैस्मिन को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के अफेयर की रूमर्स को हवा तब मिली जब दोनों ने एक ही लोकेशन से फोटोज शेयर की। जी हां, हाल ही में हार्दिक और जैस्मिन ग्रीस से एक पोस्ट शेयर किया। साथ ही जैस्मिन ने भी वहां से एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बैकग्राउंड में एक जैसी चीजें नजर आ रही थीं। इन पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स का माथा ठनक गया और इंटरनेट पर चर्चा होने लगी कि शायद दोनों के बीच में कुछ चल रहा है।
दोनों ने नहीं किया कोई रिएक्ट
इतना ही नहीं बल्कि जैस्मिन और हार्दिक को लेकर तो ये भी कहा जा रहा है कि दोनों बीते 6-7 महीने से एक-दूसरे के प्यार में हैं और नताशा क्रिकेटर से इसलिए ही अलग हुई हैं जिससे दोनों जल्दी एक-दूसरे से शादी कर सकें। हालांकि इन अफवाहों को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता? ऐसा सिर्फ सुनने में आ रहा है। ना ही हार्दिक और ना ही जैस्मिन दोनों ने इन पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
अपने मायके में हैं नताशा
बता दें कि इस वक्त नताशा इंडिया में नहीं हैं। जी हां, एक्ट्रेस अपने मायके सर्बिया गई हुई हैं। हालांकि सर्बिया जाते ही नताशा और हार्दिक दोनों ने ऐलान कर दिया था कि अब वो साथ नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- Kolkata Doctor Rape-Murder केस पर बोले Munawar Faruqui, कहा- एक मर्द होने के नाते…
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
25 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines