Jasmin Bhasin: ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) फेम जैस्मिन भसीन आज करोड़ों रुपयों की मालकिन हैं। उन्होंने टीवी शोज और पंजाबी इंडस्ट्री में काम करने खूब शोहरत कमा ली है। आज मुंबई जैसे शहर में जैस्मिन भसीन का खुद का घर है और अक्सर वो अपने ब्रांडेड बैग्स और शूज से लोगों का अटेंशन ग्रैब कर लेती हैं। इतना ही नहीं जैस्मिन अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी (Aly Goni) पर भी लाखों रुपये मिनटों में खर्च देती हैं। लेकिन वो शुरू से इतनी अमीर नहीं थीं। उन्होंने मुंबई में बेहद बुरा वक्त भी देखा है।
जैस्मिन भसीन ने सुनाई स्ट्रगल स्टोरी
बहुत ही कम लोग जैस्मिन भसीन के स्ट्रगल के बारे में जानते हैं जो उन्होंने मुंबई आकर किया था। एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन आज जो भी हैं वो उनकी कड़ी मेहनत की वजह से हैं नहीं तो एक वक्त वो भी था जब उनके पास किराया देने तक के और पेट भरने के तक के पैसे नहीं हुआ करते थे। आपको बता दें, ये खुलासे खुद जैस्मिन भसीन ने अपने मुंह से किए हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बेस्ट फ्रेंड और लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के शो पर अपनी स्ट्रगल स्टोरी सुनाई है।
रेंट भरने के लिए जैस्मिन किया ऐड
जैस्मिन भसीन ने रिवील किया कि उन्हें एक बार रेंट देना था और ये रेंट 26 हजार था। वो मंगल आर्केड में वर्सोवा में रहती थीं। जैस्मिन भसीन ने बताया कि उन्हें किसी ने कहा था कि Odonil का ऐड है और 2 घंटे के लिए जाना है और बस एक मोनोलॉग बोलना है। जैस्मिन भसीन गईं और उन्होंने वो ऐड शूट कर लिया और उन्हें सिर्फ उस ऐड के 30 हजार रुपये मिल गए थे। इसके बाद उनका रेंट का ड्रामा खत्म हो गया था। जैस्मिन के सिर से एक बड़ा बोझ हट गया था।
यह भी पढ़ें: My Military Valentine फेम एक्टर का निधन, पुलिस को घर से मिला 2 पन्नों का लेटर
फ्रोजन परांठे और 10 रुपये की मैगी खाकर किया था गुजारा
जैस्मिन ने आगे बताया कि इसके बाद Zee के शो की कास्टिंग चल रही थी और उन्हें कोई लड़की नहीं मिल रही थी। तो सुपरविसिंग प्रोड्यूसर ने जैस्मिन को ऐड में देखा और उन्होंने इस बारे में प्रोडक्शन हाउस में डिसकस किया और उन्हें टिपिकल पंजाबी लड़की चाहिए थी और Odonil की ऐड में वो बिल्कुल वैसी ही दिख रही थीं। जिसकी वजह से जैस्मिन की शो में कास्टिंग हो गई और उन्हें एक ही ऐड से अपना पहला शो भी मिल गया। जैस्मिन ने बताया है कि वो एक ऐसा फेज था जो उनके लिए फाइनेंशियली बेहद मुश्किल था। वो फ्रोजन परांठे या 10 रुपये की मैगी खाकर गुजारा कर रही थीं, क्योंकि जैस्मिन के पापा रिहैब में थे और भाई पढ़ रहा था, तो बहुत मुश्किल थी। ऐसे में उन्होंने सोचा भगवान मदद कर रहे हैं तो शो कर लेते हैं और फिर उनकी किस्मत बदल गई।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
24 mins agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
22 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines