---विज्ञापन---

My Military Valentine फेम एक्टर का निधन, पुलिस को घर से मिला 2 पन्नों का लेटर

Song Jae Rim Passed Away: एक मशहूर एक्टर का 39 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर के घर से उनकी लाश मिली है और फैंस को उनके निधन की खबर से बड़ा झटका लगा है।

---खबर नीचे जारी है---

Song Jae Rim Passed Away: अभी-अभी एक बेहद दुखद खबर मिली है। मशहूर एक्टर का निधन हो गया है जिसके बाद टीवी, फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है। 15 साल से एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा रहे पॉपुलर एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। घर से ही 39 साल के एक्टर का शव बरामद हुआ है और पुलिस ने एक्टर के निधन की पुष्टि भी कर दी है। अब फैंस और इंडस्ट्री इस सदमें में डूबी हुई है। मशहूर कोरियन एक्टर सॉन्ग जे रिम (Song Jae Rim) अब हमारे बीच नहीं रहे।

अपार्टमेंट में मृत मिले एक्टर

12 नवंबर को सॉन्ग जे रिम को सियोल के सेओंग डोंग जिले में उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल पर दो पन्नों का एक लेटर भी मिला है। हालांकि, अभी तक इस लेटर की पुष्टि नहीं हुई है और न ही एक्टर की डेथ की असली वजह रिवील की गई है। लेकिन ऑनलाइन उड़ रहीं इन अफवाहों के बाद अब ऐसे कयसा लगने शुरू हो गए हैं कि एक्टर सॉन्ग जे रिम ने आत्महत्या की है। लेकिन अभी सॉन्ग जे रिम की मौत का सटीक कारण रिवील नहीं किया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

घटनास्थल पर मिला दो पन्नों का लेटर

साथ ही पुलिस ने कहा है कि उन्हें किसी गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं और एक्टर की मौत की फिलहाल जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सॉन्ग जे रिम का अंतिम संस्कार 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। आपको बता दें, सॉन्ग जे रिम ने साल 2009 में अपनी फिल्मी डेब्यू किया है। साल 2012 में ‘The Moon Embracing the Sun’ से वो बेहद मशहूर हो गए थे। हाल ही में वो ‘My Military Valentine’ में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: Splitsvilla कंटेस्टेंट हुए क्रोनिक किडनी डिजीज का शिकार, तो खुद से किया सवाल- ‘क्या वापस नॉर्मल हो पाऊंगा?’

---खबर नीचे जारी है---

फैंस को लगा झटका

सॉन्ग जे रिम को ‘Two Weeks’, ‘Unkind Ladies’, और ‘Queen Woo’ के लकिये भी जाना जाता था। उन्होंने इतने बेहतरीन शोज फिल्में और वेब सीरीज दी हैं कि फैंस अब एक्टर के निधन की खबर पढ़कर टूट गए हैं। किसी को भी विश्वास नहीं हो पा रहा है कि महज 39 साल के सॉन्ग जे रिम अब इस दुनिया में नहीं रहे। साथ ही फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी मौत का असली कारण क्या है?

First published on: Nov 12, 2024 05:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola