Prabhas: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की बेहद बड़ी फैन फॉलोइंग है. बीते दिनों प्रभास अपनी फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ के प्रमोशन के सिलसिले में जापान गए हुए थे. इस बीच अब जापान में बेहद बड़ा भूकंप आया, जिसने पूरे जापान को हिला दिया. इतना ही नहीं बल्कि भूकंप के बाद सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई है. इस खबर के आने के बाद प्रभास के फैंस परेशान हो गए हैं और टेंशन में आ गए हैं. प्रभास के फैंस की टेंशन को देखने के बाद फिल्म ‘द राजा साब’ के डायरेक्टर ने तुरंत पोस्ट करके अपडेट शेयर किया. आइए जानते हैं कि प्रभास कैसे हैं?
फैंस को हुई प्रभास की चिंता
दरअसल, प्रभास के एक फैन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें फैन ने लिखा कि जापान भूकंप और सुनामी की चेतावनी, नायक अक्काडे उन्नाडु रेपु वापसी अवुथुनाडु अंता यानी जापान में भूकंप आया है और सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई है. हमारे हीरो वहीं पर हैं और उन्हें कल वापस आना है.
फिल्म ‘द राजा साब’ के डायरेक्टर ने दिया अपडेट
प्रभास के फैन की चिंता को देखते हुए मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ के डायरेक्टर मारूती ने इस पर तुरंत अपडेट देते हुए लिखा कि डार्लिंग यानी प्यारे दोस्त से बात की है और वो टोक्यो (जापान की राजधानी) में नहीं हैं और वो बिल्कुल ठीक हैं. इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है. अपने इस पोस्ट में डायरेक्टर ने बता दिया है कि प्रभास सेफ हैं, लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया है कि भूकंप के वक्त प्रभास वहां पर थे या नहीं.
जापान में थे प्रभास
बता दें कि करीब तीन दिन पहले ही प्रभास जापान में थे. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर पोस्ट भी शेयर की हैं. इसके अलावा अगर प्रभास की बात करें तो अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर भी चर्चा में हैं. लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
प्रभास की इस फिल्म की बात करें तो ये फिल्म अगले साल 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. कुछ ही समय पहले फिल्म का ट्रेलर भी आया था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था. फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधी अग्रवाल और रिद्धी कुमार भी अहम किरदार में हैं.
यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ के FA9LA गाने का असली हीरो कौन? ‘रहमान डकैत’ बन छाए अक्षय खन्ना, खुद क्रिएट किया था हुक स्टेप
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
7 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
8 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
9 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
10 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
11 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines