750 रुपये के लिए कभी नाइट क्लब में गाती थीं Usha Uthup, फिर कैसे बनीं इंडिया की पॉप सिंगर?

Usha Uthup Inside Story: इंडिया की पॉप सिंगर उषा उत्थुप को भला कौन नहीं जानता है? कभी नाइट क्लब से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं उषा कैसे इंडिया की पॉप सिंगर बन गईं आज हम आपको बताएंगे।

Usha Uthup Inside Story.

Usha Uthup Inside Story.

Usha Uthup Inside Story: पद्म भूषण से सम्मानित इंडिया की पॉप सिंगर उषा उत्थुप को लेकर आज एक बुरी खबर आई जिससे म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सिंगर के दूसरे पति जानी चाको उत्थुप का 78 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आपको बता दें कि उषा उत्थुप म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उनके फेमस गाने आज भी लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर देते हैं। हालांकि ये सफलता उन्हें आसानी से नहीं मिली थी। जीवन में कई संघर्ष से गुजरने के बाद उषा उत्थुप को यह नाम और शोहरत हासिल हुई थी। ये तो हर कोई जानता है कि एक समय था जब उषा को नाइट क्लब में गाना पड़ता था। महज 170 रुपये से गुजारा करने वालीं उषा उत्थुप की किस्मत एक रात में चमक गई। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे नाइटक्लब में गाने वालीं उषा उत्थुप को इंडिया की पॉप सिंगर का खिताब मिला?

विज्ञापन

बचपन में झेलनी पड़ी आलोचना

उषा उत्थुप बचपन से सिंगर बनने का सपना देखती थीं। हालांकि अपनी मोटी आवाज के लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उषा जब स्कूल में पढ़ती थीं, तब उन्होंने एक म्यूजिक स्कूल ज्वाइन किया था। ये उनकी जिंदगी का पहला संघर्ष था जब उनकी भारी आवाज की वजह से भरे क्लास से उन्हें बाहर कर दिया गया था। हालांकि उषा ने हार नहीं मानी और ठान लिया की वो अपने सपने को पूरा करके ही दम लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाइट क्लब से शुरू किया करियर

एक इंटरव्यू में उषा उत्थुप ने कहा था कि उन्हें बस गाने से मतलब हुआ करता था। यही वजह थी कि उन्होंने नाइट क्लब में गाना शुरू कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइट क्लब में गाने के लिए उन्हें 750 रुपये मिलते थे। कहते हैं कि उषा एक बार ओबेरॉय होटल में गाना गा रही थीं। इस दौरान उन्होंने वहां आए गेस्ट ही नहीं बल्कि होटल के मालिक का दिल भी जीत लिया था। यहीं उनकी मुलाकात पहली बार दिग्गज एक्टर शशि कपूर से हुई। एक्टर उषा की आवाज के इस कदर फैन हो गए कि उन्होंने तुरंत ही फिल्मों में गाने का ऑफर दे दिया।

विज्ञापन

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित

उषा उत्थुप ने 1970 में आई फिल्म ‘बॉम्बे टॉकीज’ में इंग्लिश में गाना गाया था। यहीं से उन्हें सफलता मिलनी शुरू हो गई जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उषा उत्थुप ने अपने करियर में दम मारो दम, डिस्को डांसर, हरे कृष्णा हरे राम, शालीमार और प्यारा दुश्मन जैसी कई फिल्मों में अपनी शानदार आवाज दी। अपनी मेहनत से वो इंडिया की पॉप सिंगर बन गईं। उनकी भारी आवाज के लोग दीवाने हो गए। म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए ही उषा उत्थुप को साल 2012 में बेस्ट सिंगर फीमेल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके अलावा पिछले साल उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ