Padam Bhushan अवॉर्डी बॉलीवुड सिंगर पर दुखों का पहाड़, म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज के घर मौत का मातम

Usha Uthup Husband Jani Chacko Uthup Passes Away: इंडियस की फेमस पॉप सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का निधन हो गया है। उन्होंने 78 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Usha Uthup Husband Jani Chacko Uthup Passes Away

Usha Uthup Husband Jani Chacko Uthup Passes Away.

विज्ञापन

Usha Uthup Husband Jani Chacko Uthup Passes Away: इंडिया की पॉप सिंगर उषा उत्थुप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिंगर के पति जानी चाको उत्थुप का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। सिंगर के पति के निधन की जानकारी उनके परिवार की तरफ से दी गई है, जिसमें बताया गया कि जानी चाको उत्थुप का बीते दिन सोमवार को कोलकाता में निधन हो गया है। परिवार ने आगे बताया कि जानी अपने घर में बैठकर टीवी देख रहे थे। अचानक उन्हें बैचेनी होने लगी। मौके पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप घर में टीवी देख रहे थे। अचानक से उन्हें बेचैनी होनी शुरू हो गई। जैसे ही उनके परिजनों को पता चला तो उन्होंने मौके जानी चाको उत्थुप को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने जानी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि जानी की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। जैसे ही यह खबर सामने आई तो म्यूजिक इंडस्ट्री और उषा उत्थुप के फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि जानी का अंतिम संस्कार आज यानी मंगलवार को किया जाएगा।

विज्ञापन

सिंगर के दूसरे पति थे जानी

आपको बता दें कि जानी चाको उत्थुप सिंगर उषा उत्थुप के दूसरे पति थे। दोनों की पहली मुलाकात 70 के दशक में हुई थी। जहां उषा म्यूजिक इंडस्ट्री की दिग्गज पॉप सिंगर हैं तो वहीं उनके पति जानी चाय बागान के क्षेत्र से जुड़े हुए थे। बता दें कि उषा के पहले पति रामू अय्यर थे। दोनों की शादी सिर्फ पांच साल तक चल सकी थी। उसके बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

विज्ञापन

अलग-अलग धर्म से थे उषा और जानी

सिंगर उषा उत्थुप ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका और जानी चाको उत्थुप का धर्म अलग था। हालांकि उनके रिश्ते के आड़े धर्म कभी नहीं आया था। जब पहली बार दोनों ने शादी करने का फैसला किया तब सिंगर ने जानी से पूछा था कि वो अपने बच्चों की परवरिश कैसे करेंगे? उनका मतलब था कि जानी किस धर्म का पालन करेंगे? उस वक्त जानी ने बस इतना कहा था कि वो बस बच्चों की तरह पालन-पोषण करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ