Janhvi Kapoor Viral Dress: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr. & Mrs. Mahi) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है। वहीं, अब एक इवेंट से जान्हवी कपूर और उनके को-स्टार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वीडियो से जो चीज हाईलाइट हुई है वो है एक्ट्रेस की ड्रेस। दरअसल, अब जान्हवी कपूर बेहद हटके ड्रेस पहने हुए नजर आई हैं।
जान्हवी ने किया उर्फी को कॉपी?
उनकी ड्रेस ने ना सिर्फ लाइमलाइट लूट ली बल्कि लोगों को उर्फी जावेद (Urfi Javed) की भी याद दिला दी है। बता दें, जान्हवी कपूर अपने स्टाइलिश और हॉट अवतार के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस बार उनके आउटफिट में न सिर्फ स्टाइल ही नहीं बल्कि क्रिएटिविटी भी नजर आई है। खुद एक्टर राजकुमार राव ने जान्हवी कपूर के कपड़ों पर बना एक हटके डिजाइन पैपराजी को दिखाया है। ये देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए क्योंकि अब एक्ट्रेस अपनी ड्रेस पर क्रिकेट बॉल लगाकर आ गई हैं।
क्रिकेट बॉल पहने नजर आईं जान्हवी
अब जान्हवी कपूर को ब्लड रेड आउटफिट में देखा गया है। वो फिटेड लेदर शार्ट ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं। ये ड्रेस आगे से देखने में जितनी स्टाइलिश है पीछे से उतनी ही अतरंगी है। दरअसल इस बैकलेस ड्रेस पर पीछे एक पट्टी नजर आ रही है। उनकी पीठ पर ढेर सारी छोटी-छोटी क्रिकेट बॉल दिखाई दे रही हैं। उनका ये आउटफिट वाकई ऐसा लग रहा है जैसे इसे उर्फी ने डिजाइन किया हो। ड्रेस पर बॉल देखकर फैंस भी हैरान हैं। ऐसे में अब उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और नेटिजन्स इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss विनर MC Stan का ‘बूबा’ से ब्रेकअप, पोस्ट में ऐसा क्या था जो कर दिया डिलीट?
यूजर्स ने उड़ाया मजाक
अब एक यूजर ने जान्हवी की ड्रेस देख लिखा, ‘उर्फी की कॉपी कर रहे हैं सब के सब।’ एक ने कहा, ‘उर्फी को कॉपी करने लगे क्या अब?’ किसी ने कहा, ‘इसको ना एक्टिंग आती ना कुछ आता, बेकार है बॉलीवुड में।’ एक ने लिखा, ‘मैं ये बॉल अपने हाथ में लेना चाहता हूं।’ एक बोला, ‘फैशन के नाम पर कुछ भी।’ एक ट्रोलर बोला, ‘कुछ भी कर लो उर्फी को मात नहीं दे सकती।’ किसी ने कहा, ‘क्रिकेट बॉल सच में?’ कोई बोला, ‘इनकी रीढ़ की हड्डी बाहर आ गई है।’
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines