मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘मिली’ (Mili Trailer) का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। शनिवार को हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जाह्नवी अपने पिता और फिल्म के निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) के साथ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखीं। कार्यक्रम से बोनी कपूर और जान्हवी कपूर (Boney Kapoor & Janhvi Kapoor Viral Video) के कुछ स्वीट कॉन्वर्जेशन्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पैपराजी पेज इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पिता और बेटी की जोड़ी स्टेज पर मौजूद है। दोनों मिलकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हैं, तभी बोनी कपूर जान्हवी की तारीफ करते हैं और उनके दिनों दिन उनके सुधरते कामों और एक्टिंग की प्रशंसा के साथ फिल्मों के नाम गिनवाने लगते हैं। पिता से तारीफ मिलता देख जान्हवी थोड़ा असहज हो जाती हैं और कहती हैं ‘पापा तारीफ बस करो ना ऑड लगता है’।
वीडियो यहीं खत्म नहीं होता। जान्हवी के ये कहते ही बोनी कपूर फिर जवाब देते हैं- ‘श्री की बेटी होने का एक दबाव जो ये कैरी कर रही है। लेकिन इन्होंने शुरुआत बहुत अच्छी की। धड़क, फिर गुंजन फिर कुछ शॉर्ट फिल्म्स’ इसके बाद जान्हवी पिता को रोकते हुए कहती हैं ‘पापा तारीफ बस करो ना’। इस पर बोनी कहते हैं कि, ‘बेटी मैं सही ही तो कह रहा हूं। अगर, तुम बुरा काम करोगी और मुझे पसंद नहीं आया तो घर पर अकेले भी तुमको बोलूंगा और पूरे मीडिया के सामने भी बोलूंगा कि तुम्हारा काम मुझे पसंद नहीं आया।’
सोशल मीडिया पर दोनों की बॉन्डिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। जान्हवी ने इस अवसर के लिए अपने फेवरेट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई रेड साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज को चुना। खुले बालों के साथ जान्हवी काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
अभी पढ़ें – Shocking! टीवी एक्ट्रेस वैशाली टक्कर ने किया सुसाइड, मौके से मिला नोट
फिल्म ‘मिली’ की बात करें तो, ये मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ का हिंदी रीमेक है, जिसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता माथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित किया गया है। जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर इस फिल्म के निर्माता हैं। ‘गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल’ और ‘गुडलक जेरी’ के ओटीटी पर रिलीज होने के बाद इस फिल्म के जरिए जान्हवी लंबे समय के बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। फिल्म 4 नवंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
9 mins agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
33 mins agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
34 mins agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
1 hr ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
1 hr ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
1 hr agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
1 hr agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
2 hrs agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
2 hrs agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines