500 करोड़ कमाकर अब Netflix पर नंबर 1 बनी फिल्म, धुआंधार एक्शन से OTT पर दहाड़

Devara Part 1 Trending on Netflix: जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है। फिल्म अब नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

Devara Part 1

Devara Part 1

Devara Part 1 Trending on Netflix: हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक फिल्म ने तहलका मचा दिया है। ये फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, बल्कि ओटीटी पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। हम बात कर रहे हैं साल 2024 की सबसे पॉपुलर और ट्रेंडिंग फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ की, जो अब नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है। फिल्म ने रिलीज के बाद न सिर्फ सिनेमाघरों में धमाल मचाया, बल्कि अब नेटफ्लिक्स पर भी दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है।

‘देवरा: पार्ट 1’ ने की 500 करोड़ की कमाई

‘देवरा: पार्ट 1’ एक तेलुगु फिल्म है, जिसे सितंबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार कर देता है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया है और उनके साथ सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर, प्रकाश राज जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के डायरेक्टर और लेखक शिवा कोराताला ने अपनी पूरी मेहनत और ताकत इस फिल्म में झोंकी है, जिससे ये दर्शकों के बीच एक जबरदस्त हिट साबित हुई है।

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक देवरा यानी (जूनियर एनटीआर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समंदर के रास्ते अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल होता है। शुरुआत में उसे अपनी गलतियों का एहसास नहीं होता, लेकिन जब वो जानता है कि उसके द्वारा किए गए काम किस हद तक खतरनाक हैं, तो वो अपने साथियों को रोकने की कोशिश करता है। लेकिन सैफ अली खान द्वारा निभाए गए किरदार भैरा के लिए इस रास्ते से वापस लौटना आसान नहीं है। दोनों के बीच एक खतरनाक जंग छिड़ जाती है, जो फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को और भी रोमांचक बना देती है।

सैफ अली खान का दमदार डेब्यू 

‘देवरा: पार्ट 1’ में सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर का तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में ये पहली फिल्म थी। सैफ अली खान ने फिल्म में एक विलेन के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, और उनके अभिनय को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। वहीं जूनियर एनटीआर की शानदार परफॉर्मेंस ने इस फिल्म को और भी यादगार बना दिया। उनके एक्शन सीन और डायलॉग्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

OTT पर नंबर 1 फिल्म बनी ‘देवरा: पार्ट 1’

बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने के बाद ‘देवरा: पार्ट 1’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी धाक जमा ली है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर अब भारत की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में पहले नंबर पर है। लोग इस फिल्म को घर बैठे पूरी तरह से एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म की शानदार कहानी, दमदार एक्शन और अभिनय के कारण इसे दर्शकों से अपार प्यार मिल रहा है।

अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे हिंदी डबिंग के साथ नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं और उस रोमांचक सफर का हिस्सा बन सकते हैं, जो देवरा और भैरा की जंग पर बेस्ड है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ