IPL 2025 Mega Auction में वायरल गर्ल कौन? जिसका Juhi Chawla-Sridevi से कनेक्शन

Jahnavi Mehta in IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का आगाज हो चुका है। ऑक्शन से वायरल गर्ल की अब एक तस्वीर वायरल हो रही है, आखिर कौन हैं ये गर्ल जिसका जूही चावला की बेटी से कनेक्शन है।

Jahnavi Mehta

Jahnavi Mehta

Jahnavi Mehta in IPL 2025 Mega Auction: सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी की शुरुआत हो चुकी है और इस बार नीलामी में न सिर्फ क्रिकेट का रोमांच था, बल्कि ग्लैमर का भी तड़का देखने को मिला। इस बार आईपीएल की नीलामी में एक बहुत ही खूबसूरत गर्ल नजर आईं। आखिर कौन हैं ये वायरल गर्ल चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

वायरल हो गईं जूही चावला की बेटी

कोलकाता नाइट राइडर्स की को-मालिक जूही चावला की बेटी जान्हवी मेहता ने अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींचा। सफेद टी-शर्ट और डार्क वेलवेट जैकेट में जान्हवी का सादगी भरा लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग जानने के लिए उत्सुक हैं कि ये ‘KKR गर्ल’ आखिर कौन हैं। जूही चावला और जय मेहता की बेटी जान्हवी का नाम हाल ही में आईपीएल नीलामी में खूब सुर्खियों में रहा।

विज्ञापन

वो नीलामी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के सीनियर्स के साथ नजर आईं और इस दौरान उनके चेहरे पर आत्मविश्वास देखा गया। जूही चावला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी बेटी जान्हवी को क्रिकेट का बहुत शौक है। वो ना सिर्फ क्रिकेट के बारे में गहरी समझ रखती हैं, बल्कि मैचों के रणनीति पर भी बड़ी बेबाकी से बात करती हैं।

Juhi Chawla's daughter, Jhanvi Mehta, represented KKR at the IPL 2025 auction in Jeddah, stunning fans with her chic appearance. (Photo: X/@uttamavillain00)

विज्ञापन

जान्हवी को रात भर जागकर दुनियाभर के क्रिकेट मैच देखने का शौक है और इस खेल के प्रति उनका जुनून न केवल उनकी मां, बल्कि उनके पिता जय मेहता और उनके करीबी साथी शाहरुख खान को भी भाता है। शाहरुख खान ने जान्हवी की ग्रेजुएशन के बाद उन्हें बधाई दी थी और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की थी।

पढ़ाई में भी अव्‍वल रही हैं जान्हवी

जान्हवी सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी अव्‍वल रही हैं। कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वो डीन की लिस्ट में शामिल हुईं और उनके एग्जाम्स के नतीजे भी शानदार रहे। उनकी मां जूही चावला इस पर गर्व करती हैं और अपनी बेटी को एक ‘ब्रिलियंट बच्ची’ कहती हैं।

विज्ञापन

जान्हवी का राइटिंग में भी गहरी दिलचस्पी है और वो भविष्य में एक लेखक बनना चाहती हैं। जूही चावला ने एक बार बताया था कि जान्हवी को किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी बौद्धिकता और गहरी समझ को दर्शाता है।

जान्हवी को क्रिकेट बहुत पसंद है

विज्ञापन

वायरल हो गईं ‘केकेआर गर्ल’

जब से जान्हवी की तस्वीरें और वीडियो आईपीएल नीलामी के दौरान सोशल मीडिया पर सामने आईं, तब से इंटरनेट पर उनके बारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग जानना चाहते हैं कि ये लड़की कौन है और कुछ यूजर्स तो ये भी कह रहे हैं कि ‘जूही चावला की बेटी काफी क्यूट है’। उनके लुक और अंदाज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और क्रिकेट फैन्स उनकी ओर आकर्षित हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ