हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट; फोटोज हुईं वायरल

Janhvi Kapoor Recreates Sridevi Look: जाह्नवी कपूर के हैलोवीन लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया है. इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की फिल्म ‘नगीना’ का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट किया. सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन
जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी का लुक किया रिक्रिएट (pic credit- instagram)

Janhvi Kapoor Recreates Sridevi Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का हैलोवीन लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने हैलोवीन लुक की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं. जाह्नवी ने इस मौके पर अपनी दिवंगत मां और दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की ‘नगीना’ फिल्म का नागिन लुक रिक्रिएट किया. इस आइकॉनिक लुक में जाह्नवी कपूर हूबहू श्रीदेवी की तरह ही लग रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की इन फोटोज पर हर कोई प्यार लुटा रहा है और एक्ट्रेस के लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया है. वहीं इन फोटोज को देख फैंस को श्रीदेवी की याद आ गई. जाह्नवी कपूर के इन फोटोज में जाह्नवी के साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी भी नजर आ रहे हैं.

जाह्नवी कपूर ने शेयर की फोटोज

जाह्नवी कपूर ने इन फोटोज को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. अपने हैलोवीन लुक के साथ एक्ट्रेस ने श्रीदेवी के लुक की फोटोज भी शेयर कीं. श्रीदेवी की पुरानी फोटोज में ऋषि कपूर और अमरीश पुरी भी नजर आ रहे हैं. वहीं जाह्नवी कपूर ने हूबहू श्रीदेवी के लुक को अपनाया. जाह्नवी कपूर के फोटोज में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी भी नजर आ रहे हैं. ओरी इन फोटोज में ऋषि कपूर बने हैं. सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर के पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न हुआ शुरू, मुंबई के सी लिंक पर छाया ‘किंग’ का पोस्टर

विज्ञापन

कैप्शन में क्या लिखा?

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर खास कैप्शन भी लिखा है. इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हैप्पी हैलोवीन. अब तक के सबसे आइकॉनिक मूवी मोमेंट्स में से एक को फिर से रिक्रिएट तो करना ही था. हैलोवीन का ज्यादातर हिस्सा अपने पसंदीदा कैरेक्टर्स और पॉप कल्चर मोमेंट्स के तौर पर तैयार होने के बारे में हो गया है. कभी-कभी ये लुक्स डरावने होते हैं, कभी-कभी वे मजेदार होते हैं और कभी-कभी यह एक ट्रिब्यूट होता है और मम्मा, ऋषि अंकल और अमरीश सर से ज्यादा आइकॉनिक कौन हो सकता है.’ बता दें एक्ट्रेस इन फोटोज में श्रीदेवी की तरह ही बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

यह भी पढ़ें: 60 की उम्र में तीसरी शादी करेंगे शहजाद खान? आमिर खान से की तुलना, बोले- अभी दो ऑप्शन बाकी हैं

विज्ञापन

ओरी ने भी किया आइकॉनिक लुक रिक्रिएट

बता दें हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी का भी हैलोवीन लुक खूब वायरल हुआ था. ओरी ने ‘तुम्बाड़’ के ‘हस्तर’ का लुक रिक्रिएट किया था. इस लुक में ओरी को देख फैंस ने उन्हें खूब पसंद किया था. वहीं ओरी ने इस लुक का वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. सोशल मीडिया पर भी ओरी के लुक को देख फैंस को ‘तुम्बाड़’ फिल्म की याद आ गई थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola