एआर रहमान के सीने में अचानक उठा दर्द, अस्पताल में एडमिट हैं सिंगर

बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और सिंगर को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। आइए जानते हैं कि रहमान को क्या हुआ है?

AR Rahman

AR Rahman

बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण एआर रहमान को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जानकारी है कि अचानक सीने में दर्द के कारण रहमान को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है।

विज्ञापन

सायरा बानू की भी बिगड़ी थी हालत

एआर रहमान की जांच चल रही है और जल्दी ही उनकी हेल्थ से जुड़ा आगे का अपडेट भी आ सकता है। फैंस और सिंगर के चाहने वाले रहमान के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एआर रहमान की एक्स पत्नी सायरा बानू के भी अस्पताल में एडमिट होने की खबर आई थी।

विज्ञापन

रहमान का चल रहा इलाज

जी हां, मेडिकल इमरजेंसी के चलते सायरा को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अब एआर रहमान को अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं बल्कि अपनी एक्स पत्नी के बीमार होने के बाद एआर रहमान ने भी बयान जारी किया था, जो चर्चा में रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

तलाक लेकर हुए अलग

इसके अलावा अगर रहमान और सायरा की बात करें तो कुछ दिनों पहले दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की पर्सनल लाइफ को लेकर बातें हो रही थीं। दरअसल, बीते साल दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया और अलग हो गए।

सायरा और रहमान के तीन बच्चे

साल 1995 में सायरा और रहमान ने शादी की थी। इस शादी से दोनों को तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटियां, खतीजा और रहीमा, और एक बेटा जिसका नाम अमीन रहमान है। वहीं, अगर रहमान की बात करें तो वो बेहद पॉपुलर सिंगर हैं और उनका अपना एक अलग ही फैनबेस है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ