मुंबई: जाह्नवी कपूर और उनके “अक्सा” गैंग (Janhvi kapoor with AKSA Gang) की वापसी तो पहले ही हो चुकी है। लंबे अंतराल के बाद हाल ही अपना एक और धमाकेदार वीडियो शेयर किया है, जो दर्शकों को हंस हंसकर लोट-पोट होने पर मजबूर कर रहा है।
बुधवार को जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडस पर ‘अक्सा’ गैंग के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वो डेली सोप अनुपमा (Anupamaa Viral audio) के वायरल डायलॉग को जीवंत करती देखी जा सकती हैं।
अभी पढ़ें – Vikram Vedha Teaser: सैफ अली खान और ऋतिक रौशन की जोड़ी है दमदार, देखें
जान्हवी ने रुपाली गांगुली (Janhvi kapoor performs on rupali ganguly audio) स्टारर डेली सोप अनुपमा के पॉपुलर डायलॉग ‘मैं घूमूं फिरुं नाचू गाऊं..’ पर अपनी टीम के साथ एक्ट करते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कुर्सी पर बैठकर गोल घूम रही है, दोस्त के साथ नारियल पानी एंजॉय कर रही हैं, टीम के साथ नाचती गाती दिख रही हैं। इसी के साथ वो हंसती, खेलती बाहर जाती हुई भी नजर आ रही हैं। मजेदार अंदाज में अपनी टीम के साथ इस ऑडियो के एक-एक बात तो करती नजर आ रही हैं जान्हवी का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल (Janhvi kapoor latest viral video) हो रहा है।
अंत में सबसे मजेदार ट्विस्ट को दिखाते हुए एक्ट्रेस अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर कहती हैं, “आपको क्या?” (Janhvi Kapoor makes video on aapko kya), सोशल मीडिया वर्ल्ड में जान्हवी कपूर का ये फनी वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। कुछ ही मिनटों में इसे 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। कमेंट बॉक्स में भी फैंस जमकर लाफिंग इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं।
कुछ समय पहले भी जान्हवी कपूर को डेली सोप नागिन 6 से एक डायलॉग पर वीडियो बनाते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के मूल आवाज में बोले गए डायलॉग, ‘जब वॉक करते हैं, तब टाइम नहीं देखते और टाइम देख के कभी वॉक नहीं करते..’ पर अपनी दोस्त के साथ जान्हवी ने बेहतरीन वीडियो शेयर किया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस की फिल्म ‘गुड लक जेरी’ हाल ही में डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इन दिनों वो वरुण धवन के साथ अपनी अगली फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
3 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
9 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines