7 स्टारकिड्स की लव लाइफ में आई बहार, खूब हो रहे इनके इश्क के चर्चे

Bollywood Star Kids Love Life: बॉलीवुड के कई स्टार किड्स हैं जिनके रोमांस के चर्चे हर गली में हो रहे हैं। इन 7 स्टार किड्स की लव लाइफ काफी पॉपुलर है। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है।

Bollywood Star Kids Love Life

Bollywood Star Kids Love Life

Bollywood Star Kids Love Life: बॉलीवुड गलियारों में प्यार ही प्यार दिखाई दे रहा है। जहां देखो आपको रोमांटिक कपल्स नजर आएंगे। कोई खुलमखुला इश्क लड़ा रहा है तो किसी की लव स्टोरी चोरी-छिपे आगे बढ़ रही है। कुछ बॉलीवुड कपल्स तो ऐसे भी हैं जिन्होंने दुनिया के सामने अपने प्यार को दोस्ती का नाम दे रखा है। तो चलिए जानते हैं उन 7 स्टार किड्स के बारे में जिनके लव अफेयर्स इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में शोर मचा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

खुशी कपूर-वेदांग रैना

जान्हवी कपूर की बहन और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर इन दिनों वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। दोनों ने साथ में ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है। अब ये दोनों हर वक्त, हर जगह साथ नजर आते हैं। अनंत अंबानी के वेडिंग फंक्शन में इस रूमर्ड कपल को फेविकोल की तरह एक-दूसरे से चिपके हुए देख गया। वहीं, अब ये दोनों साथ में रैंप वॉक करते हुए दिखाई दिए हैं। इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि ये दोनों अपना रिश्ता पब्लिक्ली एक्सेप्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

नव्या नवेली नंदा-सिद्धांत चतुर्वेदी

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा पिछले कई साल से एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं। पूरी दुनिया इनकी चोरी पकड़ चुकी है लेकिन अभी तक इन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। दोनों को कई बार साथ में देखा भी जा चुका है।

विज्ञापन

सुहाना खान-अगस्त्य नंदा

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का नाम इन दिनों अपने को-स्टार और अमिताभ बच्चन ने नाती अगस्त्य नंदा के साथ जोड़ा जा रहा है। अक्सर इन दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में सुहाना अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा और उनकी बहन नव्या और मामा अभिषेक बच्चन के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आई थीं।

विज्ञापन

जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया

जान्हवी और शिखर की लव स्टोरी तो बॉलीवुड में सबसे चर्चित है। अब ये दोनों अपना रिलेशनशिप भी ऑफिशियल कर चुके हैं। जान्हवी न सिर्फ पार्टियों में शिखर के साथ दिखती हैं बल्कि तीर्थ यात्राओं में भी उन्हीं के साथ जाती हैं। इनकी कहानी इतनी आगे बढ़ चुकी है कि कभी भी फैंस को इनकी शादी की गुड न्यूज मिल सकती है।

विज्ञापन

इब्राहिम अली खान-पलक तिवारी

सैफ अली खान के बड़े बेटे भी अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। इब्राहिम का नाम काफी समय से पलक तिवारी से जुड़ रहा है। इन दोनों को हर दूसरे दिन साथ में देखा जाता है। हालांकि, ये हर बार अपने रिलेशनशिप की खबरों को खारिज कर देते हैं और एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त बताते हैं।

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर भी अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। एक वक्त पर तो उनकी शादी की खबरें भी आने लगी थी फिर अचानक टाइगर श्रॉफ का अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया। वहीं, अब एक बार फिर उनका और दिशा पाटनी का पैचअप हो चुका है।

विज्ञापन

ईशान खट्टर-चांदनी बेंज

ईशान खट्टर गर्लफ्रेंड चांदनी बेंज के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों के रिश्ते को परिवार की मंजूरी भी मिल चुकी है। तभी तो एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड और मां को साथ में घुमाते-फिराते नजर आते हैं। ईशान जब भी चांदनी के साथ होते हैं उनके अंदर का जेंटलमैन हर किसी को इम्प्रेस कर देता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ