'डायन खून पीकर आई है', Nia Sharma का दिखा हटके लुक, खुद एक्ट्रेस की निकल गई चीख

Nia Sharma Viral Video: निया शर्मा ने एक बार फिर अपने लुक से सनसनी मचा दी है। एक्ट्रेस अब जिस लुक में नजर आई हैं उन्हें देख लोग भी डर गए हैं। निया अब अपने लुक की वजह से बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।

Nia Sharma Viral Video

Nia Sharma Viral Video

Nia Sharma Viral Video: पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों एक साथ दो शोज में काम कर रही हैं। ऐसे में शूटिंग के बीच सेट पर निया अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाती हैं। अब एक बार फिर निया शर्मा को सेट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान एक्ट्रेस का लुक देख हर कोई चौंक गया। उनका हुलिया कुछ ऐसा है कि एक बार के लिए आपकी भी चीख निकल जाएगी। दरअसल, अब निया अपने मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

निया की लिपस्टिक हुई वायरल

जब भी निया कुछ नया एक्सपेरिमेंट करती हैं तो वो ट्रोल ही होती हैं। ऐसे में एक बार फिर उनका मेकअप एक्सपेरिमेंट फेल होता नजर आ रहा है। दरअसल, अब लोगों का ध्यान निया की लिपस्टिक पर ठहर गया है। एक्ट्रेस ने कुछ ऐसे रंग की लिपस्टिक लगाई है कि लोग उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। अब निया शर्मा ब्लैक कलर की लिपस्टिक लगाए हुए दिखाई दी हैं। इतना ही नहीं उनके चेहरे पर स्पाइडर और उसका बुना हुआ जाला भी दिखाई दे रहा है। पिंक कलर के खूबसूरत शरारा सूट के साथ निया की ब्लैक लिपस्टिक देखकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन

निया को ट्रोलर्स ने बताया डायन

ऐसे में अब एक्ट्रेस की सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सिलसिला शुरू हो गया है। निया शर्मा की लिपस्टिक को देख लोग उन्हें डायन और चुड़ैल और भूतनी न जाने किन-किन नामों से बुला रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘हीरोइन नहीं चुड़ैल है।’ एक यूजर बोला, ‘मुझे नहीं पता कि मैं उससे नफरत क्यों करता हूं?’ एक कमेंट आया, ‘डायन लग रही है।’ कोई बोला, ‘निया के मेकअप आर्टिस्ट को कुछ भी मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि ये उसका असली चेहरा है।’ तो कोई पूछता दिखा, ‘ये चुड़ैल कहां से आ गई?

विज्ञापन

एक्ट्रेस का मेकअप देख याद आया हैलोवीन

एक शख्स ने निया के लुक को देख लिखा, ‘हैलोवीन का अभी टाइम है।’ कोई कहता है, ‘सूट तो अच्छा है पर लिप शेड मुझे डरा रहा है।’ एक यूजर ने कहा, ‘जरूर पैन की इंक पी ली होगी।’ किसी ने मजाक उड़ाते हुए कहा, अरे निया आज रियल फेस लेकर शूटिंग करने आ गई।’ किसी ने लिखा, ‘घर का रसोई का कोयला गायब।’ कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ‘डायन खून पीकर आई है।’ निया की लिपस्टिक को लेकर एक ने कहा, ‘ये डायन वाली लिपस्टिक जैसे होठों पर खून लगा हो इतनी गंदी लग रही है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ