हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जब Janhvi Kapoor को रियलिटी शो में आया 'पैनिक अटैक', सांस आना हुआ बंद, बुरी तरह रोने लगी एक्ट्रेस

Janhvi Kapoor, Mr And Mrs Mahi: जान्हवी कपूर की बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोगों को एक्ट्रेस से जुड़े हर अपडेट का बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor, Mr And Mrs Mahi: मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस बेहद ग्रैंड तरह से फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं, जो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक खबर आग की तरह फैल रही है। जी हां, इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है कि एक रियलिटी शो में अभिनेत्री ‘जान्हवी कपूर’ को अचानक से पैनिक अटैक आ गया और वो बुरी तरह से परेशान हो गई। आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

जान्हवी को आया पैनिक अटैक 

हाल ही में जान्हवी कपूर ने रिवील किया है कि एक रियलिटी शो में उन्हें पैनिक अटैक आ गया था। जी हां, एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि मैं जब फिल्म धड़क का प्रोमशन कर रही थी, उस दौरान एक रियलिटी शो में गई थी। इस शो में मेरी मां को श्रद्धांजलि दी गई, जिसे देखकर मैं बहुत परेशान हो गई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि इस शो में हमें ये नहीं बताया गया था कि ऐसा भी कुछ होने वाला है।

मैं बिल्कुल तैयार नहीं थी- जान्हवी 

जी हां, जान्हवी ने खुलासा किया कि वो नहीं जानती थी कि इस शो में उनकी मां को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शो में मेरी मां के सभी गानों का एक ऑडियो विजुअल चलाया गया, जो बेहद शानदार था, लेकिन इसके लिए मैं बिल्कुल तैयार नहीं थी। यह देखने में बहुत खूबसूरत लग रहा था, लेकिन जब ये मेरे सामने अचानक से प्ले हुआ तो मुझे सांस आना बंद होने लगी, मैंने रोना शुरू कर दिया। इसके बाद मैं स्टेज से भागी और सीधा वैन में जाकर बैठ गई, मुझे पैनिक अटैक आ गया था।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’

ये तो सभी जानते हैं कि जान्हवी अपनी मां यानी अभिनेत्री श्रीदेवी के बेहद करीब थी। एक्ट्रेस के अचानक निधन से उनकी बेटियों को बड़ा झटका लगा था। मां के जाने बाद उन्होंने खुद को संभाला था। बता दें कि जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ नजर आन वाली हैं। फिल्म को 31 मई 2024 को रिलीज किया जाएगा। एक्ट्रेस के फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में एक यूनिक कहानी देखने का मिल सकती है। हालांकि लोगों को फिल्म पसंद आएगी या नहीं ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता लगेगा।

यह भी पढ़ें- Bujji को देख ट्रोलर्स के निशाने पर आए Prabhas, Kalki 2898 AD के नए लुक पर क्या है यूजर्स की राय?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola