योन शोषण के आरोप के बाद साउथ एक्टर Siddique ने Revathi Sampath पर ही ठोका केस, उलझा मामला

Siddique Files Complaint: एक्ट्रेस रेवती संपत ने मलयालम एक्टर सिद्दीकी पर जो आरोप लगाए थे, उसके बाद एक्टर ने एक बड़ा एक्शन ले लिया है। अब ये मामला काफी आगे बढ़ गया है।

Siddique Files Complaint

Siddique Files Complaint

Siddique Files Complaint: हेमा कमिटी की रिपोर्ट्स से साउथ इंडस्ट्री पूरी तरह से हिल चुकी है। अब एक-एक काले राज बाहर आ रहे हैं और एक्ट्रेसेस के साथ इंडस्ट्री में क्या हो रहा है ये हकीकत दुनिया के सामने आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस रेवती संपत (Revathi Sampath) ने मशहूर मलयालम एक्टर सिद्दीकी पर यौन शोषण जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। इसके बाद से काफी बवाल मचा हुआ है। अब इस केस ने एक नया मोड़ ले लिया है। अब जिस पर आरोप लगे हैं उसने एक्ट्रेस पर उल्टा मुकदमा ठोक दिया है।

एक्ट्रेस ने सिद्दीकी पर लगाए सेक्शुअली अब्यूज करने के आरोप 

आपको बता दें, एक्टर सिद्दीकी AMMA यानी असोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट के जनरल सेक्रेटरी के पद पर थे, लेकिन अब उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। वहीं, एक्ट्रेस रेवती का दावा है कि जब वो 21 साल की थीं तो फेसबुक के जरिए एक्टर ने उन्हें कांटेक्ट किया था और फिर जब वो उनसे फिल्म के सिलसिले में मिलने गईं तो एक्टर ने उन्हें सेक्शुअली अब्यूज किया। अब इस केस में एक बड़ा यू टर्न आया है।

रेवती संपत के खिलाफ सिद्दीकी ने लिया एक्शन

अब खुद पर इतने संगीन आरोप लगाने वालीं एक्ट्रेस रेवती संपत के खिलाफ एक्टर सिद्दीकी ने एक फॉर्मल कंप्लेंट दर्ज करवा दी है। सिद्दीकी ने  रेवती संपत पर उनके खिलाफ आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया है और केरल राज्य पुलिस प्रमुख के सामने अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है। अब सिद्दीकी का दावा है कि रेवती संपत उनके खिलाफ झूठे आरोप लगा रही हैं और और उनकी इमेज खराब करने की कोशिश कर रही हैं।

मेंटल ट्रामा से गुजरीं एक्ट्रेस

वहीं, एक्ट्रेस रेवती संपत का कहना है कि सिद्दीकी ने न सिर्फ उनका शारीरिक शोषण किया बल्कि उन्हें मेंटली अब्यूज भी किया है। एक्ट्रेस का दावा है कि वो आरोपी हैं और उनके कारण वो एक बड़े मेंटल ट्रामा का सामना करने पर मजबूर हुई हैं। उनकी इस हरकत के बाद एक्ट्रेस के करियर पर भी असर पड़ा है। साथ ही एक्ट्रेस को किसी से मदद नहीं मिली और इसके चलते उन्हें अपनी बात रखने में इतना लम्बा समय लग गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ