Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर उनके और शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के रिश्ते को लेकर गॉसिप्स सुनाई देती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दवा है कि एक्ट्रेस अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं और एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। हालांकि, इन दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाने की लाख कोशिशों के बाद अब जाकर सच एक्सेप्ट कर ही लिया है।
‘मैदान’ की स्क्रीनिंग पर जान्हवी ने फैंस को दिया सरप्राइज
पहले जान्हवी ने कॉफी विद करण (Koffee With Karan) में अपने रिलेशनशिप में होने का हिंट दिया था और बाद में बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने भी अपनी बेटी के रिश्ते पर मुहर लगा दी। अब जान्हवी कपूर ने फाइनली शिखर पहाड़िया संग अपने रिलेशनशिप को पूरी दुनिया के सामने कंफर्म कर दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में पब्लिक्ली कुछ ऐसा किया जिसके बाद उनके और शिखर के रिश्ते पर मुहर लग गई है। दरअसल, हाल ही में फिल्म ‘मैदान’ (Maidaan) की मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान जान्हवी भी अपने परिवार के साथ वहां दिखाई दीं।
नेकलेस पहन रिलेशनशिप किया कंफर्म
उन्होंने इस इवेंट में व्हाइट कलर का फॉर्मल और बोल्ड आउटफिट कैरी किया हुआ था। इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं लेकिन लोगों की नजरें उनके नेकलेस पर जाकर ठहर गईं। दरअसल, जान्हवी ने एक स्लीक सा नेकलेस पहना हुआ है और इस पर उनके बॉयफ्रेंड का नाम लिखा हुआ है। जान्हवी कपूर के नेकलेस पर ‘शिखु’ लिखा देख लोग समझ गए कि ये उन्हें उनके बॉयफ्रेंड ने ही गिफ्ट किया है। अब एक्ट्रेस जिस तरह से इस नेकलेस को पहन घूम रही हैं उससे साफ है कि वो पूरी दुनिया को बता देना चाहती हैं कि वो शिखर से कितना प्यार करती हैं।
यह भी पढ़ें: Archana Puran Singh भी Anxiety से लड़ चुकी हैं जंग, एक्ट्रेस ने किए कई शॉकिंग खुलासे
क्या शिखर से शादी करने वाली हैं जान्हवी?
हाल ही में एक्ट्रेस को बॉयफ्रेंड की मां के साथ भी मंदिर जाते हुए देखा गया था। ऐसे में लोगों के मन में शक उठ रहा है कि कहीं जान्हवी कपूर जल्द ही शादी के बंधन में तो नहीं बंधने वालीं। जिस गले में आज बॉयफ्रेंड के नाम का नेकलेस है कल उस गले में शिखर के नाम का मंगलसूत्र भी हो सकता है। वैसे भी जान्हवी के कई दोस्त ऐसा दावा कर चुके हैं कि जाह्नवी इतनी धार्मिक हैं कि वो कभी किसी दिन मंदिर में जाकर सिंपल सी शादी कर सकती हैं। उन्हें अक्सर शिखर के साथ मंदिर में भक्ति में लीन देखा जाता है। ऐसे में हो सकता है कि इनके घर जल्द ही शादी की शहनाई भी बज जाए।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
1 hr ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
12 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
18 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines