हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थलापति विजय की 'जन नायकन' नहीं हो पाएगी रिलीज? CBFC से नहीं मिला सर्टिफिकेट, हाई कोर्ट पहुंचा मामला

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. दरअसल फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने हाईकोर्ट का रुख कर लिया है. 9 जनवरी को रिलीज होने को तैयार थलपति की फिल्म को अभी तक सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है.

विज्ञापन
थलापति विजय (File-Photo)

Jana Nayagan Release Date: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ 9 जनवरी को रिलीज होने वाली है. लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही हाईकोर्ट पहुंच गई है. दरअसल, फिल्म की रिलीज में अब कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं. हालांकि अभी तक फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जिसकी वजह से फिल्म रिलीज पर ब्रेक लग गया है. दरअसल थलापति विजय अपनी फिल्म के लिए खुद मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया है.

आपको बता दें कि थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ का डायरेक्शन एच विनोद ने किया है. दरअसल इस फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है. क्योंकि अभी तक इस फिल्म में सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है. इस फिल्म को बनाने में 400 करोड़ रुपये की लागत आई है. ‘जन नायकन’ फिल्म को 19 दिसंबर 2025 को सर्टिफिकेशन के लिए भेजी गयी थी.

यह भी पढ़ें: करूर भगदड़ मामला: एक्टर विजय को मिला CBI का समन, रैली में 36 लोगों की हुई थी मौत

विज्ञापन

मेकर्स और एक्टर ने अपनाया कानूनी रास्ता

दरअसल अथॉरिटी की तरफ से हो रही देरी से निपटने के लिए मेकर्स और एक्टर ने अब कानूनी रास्ता अपनाया है. मीडिया रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है कि ये सब एक्टर की इमेज को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. ‘जन नायकन’ एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है. शायद यही कारण है कि इस फिल्म की सर्टिफिकेशन में देरी हो रही है. फिल्म रिलीज होने में अब सिर्फ 3 दिनों का समय बचा है. अगर इस फिल्म को वक्त रहते सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला तो फिल्म की रिलीज में भी देरी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या vs अभिषेक: कौन है बच्चन परिवार का ‘सबसे पढ़ा-लिखा’ सदस्य? जानिए मिस वर्ल्ड की असली डिग्री

विज्ञापन

थलापति विजय की आखिरी फिल्म

आपको बता दें कि यह थलापति विजय की आखिरी फिल्म है. इस फिल्म के जरिए थलापति फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने वाले हैं. यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में थलपति  के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिता बैजू जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले है. यह फिल्म शूटिंग के  समय से ही  सुर्खियां बटोर रही है. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola