ऐश्वर्या vs अभिषेक: कौन है बच्चन परिवार का 'सबसे पढ़ा-लिखा' सदस्य? जानिए मिस वर्ल्ड की असली डिग्री

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं, दोनों अकसर अपनी प्राइवेट लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के कारण चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों में से सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा कौन है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

ABHISHEK-AISHWARYA

ABHISHEK vs AISHWARYA

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं. दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ और प्राइवेट लाइफ के कारण लाइमलाइट में बने रहते हैं. दोनों ने ही बॉलीवुड में कई सारी हिट फिल्में दी है, जो लोगों को काफी पसंद आई है.  हालांकि पिछले कुछ सालों से ऐश्वर्या राय बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं. वहीं अभिषेक बच्चन ने साल 2025 में 2 फिल्मों में काम किया है. लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि दोनों में से सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन है. अगर आप भी नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय में से किसने ज्यादा पढ़ाई की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय की बात करें तो यह मुंबई के आर्य विधा मंदिर हाई स्कूल से अपनी 10वीं की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने जय हिंद कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई खत्म की है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय कोई मॉडल या एक्टर नहीं बल्कि आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं, जिसकी वजह से उन्होंने रचना संसद एकेडमी ऑफ आर्किटेक्चर में एडमिशन भी करवा लिया था. हालांकि वक्त के साथ उनका इंटरेस्ट एक्टिंग और मॉडलिंग में बढ़ता गया और फिर उन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया और मॉडलिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया. आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने भरतनाट्यम में भी ट्रेनिंग ली है.

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन की बात करें उन्होंने जमनाबाई नरसी स्कूल और दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से अपनी पढ़ाई को पूरी की है. उन्होंने अपनी पढ़ाई को पूरी करने के बाद मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में एडमिशन लिया. हालांकि अभिषेक बाद में स्विट्जरलैंड चले गए और वहां उन्होंने आइग्लॉन कॉलेज में पढ़ाई की. दरअसल अभिषेक बच्चन पढ़ाई में काफी बढ़िया थे और वो अपने पिता की कंपनी को संभालना चाहते थे, जिसकी वजह से उन्होंने अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी से बिजनेस की पढ़ाई शुरू कर दी. लेकिन एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई को बीत में ही छोड़ दिया और भारत वापस आ गए.  आपको बता दें कि साल 2026 में अभिषेक बच्चन की 3 फिल्में रिलीज होने वाली हैं. पहली राजा शिवाजी  है, जो 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. दूसरी किंग और तीसरी बच्चन सिंह है, जो अभी अंडर प्रोडक्शन है. फिलहाल उनकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ