Jana Nayagan Box Office Collection Day 8: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. फिल्म के दूसरे हफ्ते की शुरुआत धमाकेदार हुई. 8 दिनों में करोड़ों की कमाई कर ‘जन नायकन’ ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट ने तहलका मचा दिया है. चारों तरफ थलपति विजय के एक्शन सीन्स की तारीफ हो रही है. ये ही वजह है कि दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का क्रेज अभी तक बना हुआ है. चलिए जानते हैं ‘जन नायकन’ 8 दिनों में अब तक कितनी कमाई की है.
‘जन नायकन’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार थलपति विजय की ‘जन नायकन’ ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.98 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 16.9% है. वहीं शोज की बात करें तो 8वें दिन फिल्म के शोज 5,496 रहे. 7वें दिन के मुकाबले 8वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद भी दूसरे हफ्ते की शुरुआत काफी अच्छी हुई है. बता दें 7वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.10 करोड़ का कलेक्शन किया था.
यह भी पढ़ें: Spider-Man Brand New Day: भारत में ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ की शानदार ओपनिंग, पहले दिन ही छाप डाले इतने करोड़
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं भारत में अब तक फिल्म ने 153.48 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 179.25 करोड़ है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 260.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड में फिल्म की कमाई और बढ़ती नजर आएगी. सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है और ये ही वजह है कि इस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘दिमाग में आज भी ओरिजनल…’, ममता कुलकर्णी ने Ranaji 2.0 को लेकर कही ये बात, माहिरा शर्मा पर भी दिया रिएक्शन
थलपति विजय की आखिरी फिल्म
फिल्म में थलपति विजय एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही ये फिल्म थलपति विजय की आखिरी फिल्म है. मेकर्स ने जब इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था, तभी थलपति विजय ने इस फिल्म को अपनी आखिरी फिल्म बता दिया था. वहीं अब थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं और उनका मानना है कि वो अब जनता की सेवा करेंगे, इसलिए उन्होंने फिल्मों से किनारा कर लिया है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines