हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jan Nayagan Advance Booking: रिलीज से पहले ही थलपति विजय की 'जन नायकन' के मेकर्स हुए मालामाल, एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों

Jan Nayagan Advance Booking: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म ने रिलीज होते ही एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर ली है. चलिए जानते हैं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन

Jan Nayagan Advance Booking: थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. रिलीज से पहले ही थलपति विजय की इस एक्शन फिल्म ने मेकर्स को करोड़ों रुपयों से मालामाल कर दिया है. एडवांस बुकिंग की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं और इन आंकड़ों में ‘जन नायकन’ ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपयों बॉक्स ऑफिस पर छाप दिए हैं. चलिए जानते हैं जन नायकन ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की है.

‘जन नायकन’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार थलपति के एक्शन फिल्म ‘जन नायकन’ के टिकट एडवांस बुकिंग में भारत में अब तक फिल्म के 29522 टिकट बिक चुके हैं. वहीं फिल्म के शोज 1189 हैं. एडवांस बुकिंग में भारत में अब तक फिल्म ने 1.6 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 2.51 करोड़ पहुंच गया है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की एडवांस बुकिंग की कमाई का ये आंकड़ा और बढ़ता दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड्स की सीरीज ने Netflix पर 1 महीने से उड़ाया गर्दा! टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जमाई धाक; क्या आने देखी?

विज्ञापन

इन जगह हुई ज्यादा कमाई

फिल्म ने रिलीज से पहले ही सबसे ज्यादा कमाई कर्नाटक, केरला, तमिल नाडु, बेंगलुरु और चेन्नई में की है. कर्नाटक में फिल्म ने अब तक 1.86 करोड़, केरला में 50.51 लाख, तमिल नाडु में 14.55 लाख, बेंगलुरु में 1.83 करोड़ और चेन्नई में 4.78 लाख की कमाई की है. वहीं फैंस को थलपति विजय की इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार था, अब जल्द ही ये इंतजार खत्म होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: National Awards 2026: यामी गौतम की एक्शन-थ्रिलर ने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड, एक्ट्रेस ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट

विज्ञापन

कब रिलीज हो रही ‘जन नायकन’?

बता दें थलपति विजय की ये फिल्म पहले जनवरी 2026 में रिलीज होने जा रही थी. लेकिन फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिली थी, जिसके बाद इसकी रिलीज डेट बीच में ही अटकी रह गई. वहीं अब लंबे समय के इंतजार के बाद अब ये फिल्म फाइनली 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस बात की जानकारी थलपति विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर फैंस को शेयर की.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola