हिंदी सिनेमा में कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत कुछ सहा है। इस लिस्ट में कई नाम आते हैं। जेमी लीवर का सफर भी इंडस्ट्री में आसान नहीं रहा। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें उनके रंग को लेकर ताने मिले। ना सिर्फ लोगों ने ताने दिए बल्कि लोग जेमी को इसके लिए सलाह तक दे देते थे। आइए जानते हैं कि आखिर जेमी ने और क्या कहा है?
जेमी लीवर ने किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में जेमी लीवर ने हॉटरफ्लाई को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बात करते हुए कहा कि लोग उनके फेस के रंग को लेकर उन्हें ताने मारते हैं और तरह-तरह की टिप्पणी करते हैं। जेमी ने बताया कि लोग उन्हें काली है, तुम्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिलेगा, काली है, तुम बदसूरत हो, चुड़ैल जैसी हंसती है, तुम्हें तुम्हारे दिखने के कारण काम नहीं मिल रहा है, चुड़ैल लगती है, तुम मर क्यों नहीं जाती इस तरह के कमेंट्स लोगों ने मुझे लेकर किए हैं।
रंगभेद एक बड़ी समस्या
जेमी ने बताया कि आज का टाइम ऐसा आ गया है जहां पर रंगभेद एक बड़ी समस्या बन चुका है। उन्होंने कहा कि ये एक बड़ा मसला है। जैसे-जैसे में बड़ी हो रही थी, वैसे-वैसे लोग मुझे कहते थे कि उबटन लगाओ, हल्दी लगाओ और अपनी स्किन का ध्यान रखो। इस सबसे वो गोरा होने के लिए कहते थे। इसलिए रंगभेद एक बड़ी परेशानी है।
स्टैंड-अप कॉमेडी के लिए पहचानी जाती हैं जेमी
वहीं, अगर जेमी लीवर की बात करें तो उन्हें स्टैंड-अप कॉमेडी के लिए जाना-जाता है। सोशल मीडिया पर उनका अपना एक फैनबेस है और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। इसके अलावा वो साल 2015 में कपिल शर्मा संग फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ में नजर आई थी। इस फिल्म से ही जेमी ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। हालांकि, इसके अलावा भी उन्होंने फिल्में की हैं।
फिल्मों में दिखा चुकी हैं जलवा
जेमी लीवर की दूसरी फिल्मों की बात करें तो वो ‘हाउसफुल 4’, ‘भूत पुलिस’, ‘यात्री’ और ‘क्रैक’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। इन फिल्मों में उनके किरदार को खूब तारीफ मिली है और लोगों ने उनकी खूब सरहाना की है। जेमी की एक्टिंग बेहद कमाल की है और दर्शकों का दिल जीत लेती है।
यह भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, पिता Balkaur Singh ने कोर्ट जाने की दी चेतावनी
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines