Kim Jong Un Inspired By James Bond Film: आज से तकरीबन 45 साल पहले जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘द स्पाई हू लव्ड मी’ रिलीज हुई थी। यह फिल्म बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 13.5 मिलियन डॉलर में बनी इस फिल्म ने 185.4 मिलियन डॉलर की शानदार कमाई की थी। जेम्स बॉन्ड सीरीज की यह 10वीं फिल्म थी। इस फिल्म में रोजर मूर, बारबरा, रिचर्ड कील आदि मुख्य भूमिका में नजर आए थे। आप सोच रहे होंगे कि आज हम अचानक आपको इस फिल्म की याद क्यों दिला रहे हैं। दरअसल नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके बाद इस फिल्म की याद आना स्वाभाविक है।
यह भी पढ़ें: PM Modi का Garba Song सुन Akshay Kumar को हुई अपने करियर की चिंता, बोले ‘सर अब आप हमारे फील्ड में भी…’
किम जोंग उन जेम्स बॉन्ड की फिल्म से हुआ प्रेरित
जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘द स्पाई हू लव्ड मी’ में दिखाया गया था कि विलेन कार्ल स्ट्रोमबर्ग ने अपने दुश्मनों को शार्क से भरे एक्वेरियम में फेंककर मार डाला। दरअसल हुआ कुछ यूं है कि नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने दुश्मनों को खौफनाक मौत देने के लिए ‘मौत का कुआं’ बनवाया है। ऐसा कहा जा रहा है कि उसने 1977 में आई जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘द स्पाई हू लव्ड मी’ से प्रेरित होकर खास इस खास कुएं को तैयार कराया है।
तानाशाह ने इस तरह दी सजा
किम जोंग उन ने अपनी सेना के जनरल को इसी कुएं में डालकर खौफनाक मौत दी थी। इस कुएं का नाम ‘रयोंगसॉन्ग’ है। इस टैंक में उसने पिरान्हा मछलियां पालीं हैं, जो काफी खतरनाक मानी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तानाशाह अपने दुश्मन को पिरान्हा मछली से भरे टैंक में फेंक देता है। रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में जब तानाशाह ने सेना के जनरल को कुएं में डालकर मारा तो उससे पहले उसके हाथ, पैर और धड़ को चाकुओं से काट दिया था। दावा किया गया कि 2011 में सत्ता में आने के बाद से किम जोंग उन ने अब तक अपने 16 दुश्मनों को खौफनाक मौत की सजा दी है।
‘द स्पाई हू लव्ड मी’ से मिलती जुलती है ‘शान’ की कहानी!
वहीं तकरीबन 42 साल पहले अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, शत्रुध्न सिन्हा, परवीन बाबी और कुलभूषण खरबंदा स्टारर फिल्म शान रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कुलभूषण खरबंदा ने शाकाल की भूमिका निभाई थी जो कि बहुत खतरनाक था, वह अपने दुश्मनों को मगरमच्छ से भरे एक टैंक में मरने के लिए डाल देता था। 1980 में आई इस फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था और यह फिल्म सभी के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines