Jailer Box Office Collection Day 8: इन दिनों हर तरफ सनी देओल की ‘गदर 2’ की ही चर्चा हो रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ भी बना रखी है और जमकर कमाई करने में लगी हुई है।
इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा भी कायम है और उनकी फिल्म ने दुनियाभर में अपना डंका बजा रखा है। ‘गदर 2’ को पछाड़ते हुए ‘जेलर’ ने वर्ल्डवाइड कमाई कर धूम मचा रखी है। साथ ही जेलर ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी बना लिया है।
यह भी पढ़ें- Seema Haider की फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज, इस दिन आएगा ‘कराची टू नोएडा’ का पहला गाना
‘जेलर’ ने ‘गदर 2’ को चटाई धूल
रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने 8वें दिन सिर्फ भारत में 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, अब फिल्म का कुल केलक्शन 225.65 करोड़ हो गया है। हालांकि अगर जेलर के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘गदर 2’ को धूल चटाते हुए फिल्म बहुत दूर जा चुकी है।
कॉलीवुड की दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘जेलर’
साथ ही ये किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि जेलर कॉलीवुड की दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है। फैंस से लेकर हर किसी के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है।
फिल्म ने दुनियाभर में किया इतना कलेक्शन
रजनीकांत की फिल्म ने दुनियाभर में 411 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इस फिल्म का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 264 करोड़ का है। साथ ही अगर सनी देओल की गदर 2 की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 338.5 करोड़ का कारोबार किया है।
जेलर का अब तक का कलेक्शन
वहीं, अगर जेलर के अब तक के कलेक्शन की बात करें को फिल्म ने पहले दिन 48.35 करोड़, दूसरे दिन 25.75 करोड़, तीसरे दिन 34.3 करोड़, चौथे दिन 42.2 करोड़, पांचवे दिन 23.55 करोड़, छठे दिन 36.5 करोड़ और सातवें दिन 15 करोड़ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया है। वहीं, अब फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है कि रजनीकांत की जेलर का नाम कॉलीवुड की हिट फिल्मों में तीसरे नंबर पर आ रहा है। फिल्म की सक्सेस से हर कोई बेहद खुश है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines