Seema Haider की फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज, इस दिन आएगा 'कराची टू नोएडा' का पहला गाना
Edited By Nancy Tomar

Seema Haider Movie
Edited By Nancy Tomar

Seema Haider Movie
Seema Haider Movie: इन दिनों पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर भारत आई सीमा हैदर हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। सीमा हैदर पर अब फिल्म भी बनने जा रही है और वो अपने फिल्मी सफर के लिए एकदम तैयार भी है।
वहीं, अब सीमा हैदर पर बनने जा रही फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही जानकारी दी गई है कि फिल्म का पहला गाना कब रिलीज होगा।
Song will release on 20 August
Poster launched
Jani Firefox Films
Director- Bharat Singh
Producer- Amit Jani
Lyrics- Amit Jani
Singer- Preeti Saroj
Actress- Farheen falak
Creatives- Saurav Shaan Yadav, Aditya Raghav pic.twitter.com/du5EuHgkQt— Amit Jani (@AmitJaniIND) August 17, 2023
बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने सीमा हैदर पर बनने वाली फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। साथ ही जानकारी दी है कि फिल्म का पहला गाना 20 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। वहीं, अगर पोस्टर की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि पोस्टर में सीमा के तीन लुक को दिखाया गया है।

Seema Haider Movie first poster
पहले लुक की बात करें तो इसमें सीमा हिजाब में नजर आ रही है। दूसरे लुक में सीमा खुले बालों और उदास चेहरे के दिख रही है और तीसरे लुक में सीमा हैदर साड़ी पहने नजर आ रही है। इसमें सीमा ने साड़ी के पल्लू को अपने सिर पर रखा है और बिंदी भी लगाई है।

Seema Haider Movie first poster
बता दें कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी है, जो पर्दे पर पाकिस्तान से गैरकानूनी तरीके से भारत आई सीमा हैदर की कहानी को दिखाने जा रहे हैं। वहीं, फिल्म में एक्ट्रेस फरहीन फलक सीमा हैदर का रोल प्ले करते हुए नजर आने वाली है। भरत सिंह फिल्म के निर्देशक है।
फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने अपने ट्विटर पर खुद जानकारी देते हुए एक पोस्टर शेयर किया है। वहीं, 20 अगस्त को फिल्म कराची टू नोएडा का पहला गाना रिलीज किया जाएगा। बता दें कि फिल्म के गाने को प्रीति सरोज ने गाया है और लिरिक्स प्रोड्यूसर अमित जानी द्वारा ही लिखे गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: