हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jailer Box Office Collection Day 6: रजनीकांत का गदर जारी, ‘पठान’ और ‘PS-1’ को पछाड़ 200 करोड़ के क्लब में शामिल

विज्ञापन
Rajnikanth Jailer Box Office Collection Day 6 2

Jailer Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म ‘जेलर’ को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म को लगातार दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल में फिल्म के 6वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जिसमें रजनीकांत ने इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने इन 6 दिनों के अंदर अपने क्लब में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन शामिल कर लिया है।

वहीं, उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ तक कर सकती है। फिल्म ने अपने पहले दिन 48 करोड़ का कलेक्शन, दूसरे दिन 25.75 करोड़, तीसरे दिन 34 करोड़, चौथे दिन 38 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसका बाद अब फिल्म ने अपने 6वें दिन 33 करोड़ का कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें: OMG 2 Box Office Collection Day 5: स्वतंत्रता दिवस ने खोला Akshay Kumar की ‘OMG 2’ का रास्ता, 5वें दिन हाथ लगा जैकपॉट

विज्ञापन

6 दिनों में Jailer ने Pathaan को पीछे थोड़ा

रजनीकांत की फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में आगे बढ़ती जा रही है। हालांकि, फिल्म को 200 करोड़ का सफर तय करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन अब उम्मीद लगाई जा रही है। ये हफ्ता भी फिल्म के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।

PS-1 को भी जेलर ने पछाड़ा

बता दें कि रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ (Rajinikanth Jailer) ने अपनी रिलीज के 6 दिनों के अंदर SRK की ‘पठान’ के साथ-साथ मणिरत्नम (Mani Ratnam) की पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1 (Ponniyan Selvan Part 1) का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले साल रिलीज हुई PS-1 नें बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई की थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola