Jailer Box Office Collection Day 3: साउथ मेगास्टार रजनीकांत (Rajnikanth) और बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) गुरुवार (10 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अपनी रिलीज के तीसरे दिन भी दर्शकों के सिर से फिल्म का क्रेज उतर नहीं रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में लगातार आगे बढ़ती जा रही है। फिल्म ने अपनी ओपनिंग डे (Jailer Opening Day) के 40 से 42 करोड़ रुपए की कमाई थी, जिसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 30 से 35 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, अब फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर पर सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों की माने तो, ‘जेलर’ ने रिलीज के तीसरे दिन भी 35 करोड़ रुपये तक की कमाई की, जिसके बाद कुल कलेक्शन 109.10 करोड़ रह। इतना ही अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो ये आकांडा 150 करोड़ को छू रहा है।
यह भी पढ़ें: Jawan की रिलीज से पहले Shah Rukh Khan ने रिवील किया Rajinikanth से जुड़ा ये सीक्रेट
फिल्म में Jackie Shroff का है धांसू किरदार
हर कोई जानता है कि साउथ सिनेमा में रजनीकांत (Rajnikanth) को फैंस भगवान की तरह पूजते हैं, लेकिन इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) खलनायक यानी विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिनको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को हिंदी और तेलूगु समेत कई भाषा में रिलीज किया गया है, जो फिल्म के कलेक्शन पर अच्छा असर डाल रहा है।
फिल्म का गाना Kaavaalaa हुआ वायरल
200 करोड़ के बजट में बनी सुपरस्टार थलाइवा रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ का गाना ‘कावालया’ (Jailer Kaavaalaa Song) को काफी पसंद किया गया था। गाना सोशल मीडिया पर अब तक ट्रेंडिंग में बना हुआ है। इस गाने में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और रजनीकांत नजर आ रहे हैं। गाने में तमन्ना के डांस ने सभी का दिल जीत लिया था।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines