सुपरस्टार रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर अपनी इस मूवी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि, अब एक्टर की फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म से जुड़ा सारा काम हो चुका है. वहीं मेकर्स की ओर से फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है, जिसके बाद फैंस मूवी को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं. दरअसल, आज यानी 02 जुलाई को रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का टीजर जारी किया गया है. टीजर देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Peddi OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी Ram Charan की फिल्म ‘Peddi’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?
‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?
आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की उम्र 75 साल की है. लेकिन वो अब भी फिल्म में लीड रोल्स निभाते हुए नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में आपको एक्टर जबरदस्त एक्शन के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे. बता दें कि रजनीकांत की यह फिल्म साल 2023 में आई मूवी का सीक्वल है. खबर यह भी है कि फिल्म ‘जेलर 2’ में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का कैमियो भी देखने को मिलने वाला है. आपको बता दें कि रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
यह भी पढ़ें: IMDb रेटिंग में ‘पंचायत’ की भी बाप निकली ये 10 एपिसोड की सीरीज, हर सीन में दिखेगा नया सस्पेंस
‘जेलर 2’ के टीजर में क्या दिखा?
‘जेलर 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस मूवी को नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में तैयार किया गया है, तो वहीं फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है. ‘जेलर 2’ में विजय सेतुपति, मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विद्या बालन, एसजे सूर्या, योगी बाबू और राम्या कृष्णन जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जेलर’ फिल्म को बनाने में 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, तो वहीं फिल्म ने 650 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘जेलर 2’ अपने पहले पार्ट का कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ पाती है कि नहीं.
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
4 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
9 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
10 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
12 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
13 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
13 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
15 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
16 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines