हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajinikanth की फिल्म 'Jailer 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 28 साल के शख्स की गई जान

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. लेकिन फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसके बाद फैंस के साथ-साथ पूरी टीम भी सदमे में आ गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
'जेलर 2' के सेट पर हुआ बड़ा हादसा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth)  इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘जेरल 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसके बाद से ही रजनीकांत के फैंस और पूरी टीम सदमे में है. बता दें कि शूटिंग के दौरान 28 साल के एक युवक की करंट लगने के कारण जान चली गई है. इस दुखद घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक का मातम पसर गया है.

यह भी पढ़ें: Maa Behen OTT Release: ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी ‘मां बहन’, क्राइम कॉमेडी में दिखेगा ‘धक-धक’ गर्ल का नया अंदाज

‘जेलर 2’ के सेट पर हुआ बड़ा हादसा

‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान जान गंवाने वाले की पहचान कार्तिकेयन के रूप में हुई है. कार्तिकेयन फिल्म के आर्ट डिपार्टमेंट में काम किया करता था. जानकारी के अनुसार कार्तिकेयन शूटिंग के लिए बनाए जा रहे घरनुमा सेट की तैयारी में लगा हुआ था और इसी दौर उसे अचानक करंट लगा, जिस कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि, मौके पर मौजूद टीम के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टर उसे बचा नहीं पाएं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Netflix-JioHotstar और Prime Video पर रिलीज हुईं नई साउथ फिल्में-सीरीज, मलयालम से तेलुगु तक देखें पूरी लिस्ट

‘जेलर 2’ के सेट पर करंट लगने से युवक की हुई मौत

आपको बता दें कि यह हादसा चेन्नई के पनैयूर इलाके में मौजूद निजी फिल्म स्टूडियो में हुआ है. इस मामले को लेकर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है. वहीं शुरुआती जांच में यह पता चला है कि शूटिंग का सेट तैयार करने के दौरान करंट लगने से यह हादसा हुआ है, जिसमें एक 28 वर्षीय युवक की जान चली गई है. बता दें कि कनाथुर पुलिस ने इस मामले को लेकर अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है. हालांकि, पुलिस यह जांच करने में जुटी हुई है कि सेट पर बिजली का लीकेज कैसे हुआ. इस मामले में पुलिस सेट पर मौजूद कर्मचारियों और तकनीकी टीम से पूछताछ कर रही है. रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसका डायरेक्शन Nelson Dilipkumar ने किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता प्राप्त की थी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola