7 एपिसोड्स, क्राइम-थ्रिलर से भरे सीन्स; नेटफ्लिक्स की लेटेस्ट सीरीज ने टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में मारी एंट्री
Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में 7 एपिसोड्स की सीरीज ने तहलका मचा दिया है. रिलीज होते ही ये सीरीज टॉप ट्रेडिंग लिस्ट में छाई हुई है. इसमें आपको क्राइम और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे.

Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में 7 एपिसोड्स की सीरीज रिलीज हुई है, जिसने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा दिया है. इस सीरीज में क्राइम के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इस सीरीज के 7 एपिसोड्स हैं और हर एपिसोड में ट्विस्ट एंड टर्न्स ही देखने को मिलेंगे. अगर आप भी वीकेंड पर ओटीटी पर कुछ नया देखना चाहते हैं तो इस सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज
2 / 6नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस सीरीज का नाम 'मैडम इंस्पेक्टर' है. 7 एपिसोड्स की ये सीरीज रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज टॉप 4 पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. सीरीज के हर एपिसोड में ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इसमें संदीप्ता सेन ने कमाल की एक्टिंग की है.
सीरीज की कहानी
3 / 6सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी सब इंस्पेक्टर चित्रा बसु की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. चित्रा की लाइफ में एक ऐसा मिस्ट्री से भरा केस आता है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है. शहर में रहस्यमयी तरीके से उन दुल्हनों की मौत हो रही होती है जो दूसरी शादी करती हैं. वहीं इन दुल्हनों की मौत एक ही तरीके से होती है. चित्रा बसु अपनी टीम के साथ इस गुत्थी को सुलझाने में पूरी तरह से जुट जाती है.
कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स
4 / 6कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं. जब चित्रा इस केस पर जांच करती है तो शुरुआत में ये केस आत्महत्या का लगता है, लेकिन बाद में पता चलता है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है. फिर चित्रा अपनी पूरी टीम के साथ कातिल का पता लगाने में जुट जाती है. क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.
सीरीज की स्टारकास्ट
5 / 6इस सीरीज में चित्रा बसु का किरदार संदीप्ता सेन ने बखूबी निभाया है. संदीप्ता ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस कर दिया. ये ही वजह है कि इस सीरीज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. वहीं संदीप्ता बसु के साथ-साथ इस सीरीज में निरंजन मंडल, प्रतीक दत्ता, अनिरबन भट्टाचार्य, आदित्य सेनगुप्ता, भास्कर बनर्जी और आलोक सान्याल भी मुख्य भूमिका में हैं.
रिलीज होते ही बनी ट्रेंडिंग
6 / 6संदीप्ता बसु स्टारर इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर 18 अक्टूबर को रिलीज किया गया है. वहीं रिलीज होते ही ये सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में ये सीरीज चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में परिणीति चोपड़ा की 'शक' सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. फैमिली के साथ बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.