हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई भारी गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही; जानें कलेक्शन

Jailer 2 Box Office Collection Day 15: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने 15 दिनों में करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की जा रही है. फिल्म ने 700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर किया करोड़ों का कलेक्शन (pic credit- imdb/ ai)

Jailer 2 Box Office Collection Day 15: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. फिल्म की कमाई में 15वें दिन गिरावट देखने को मिली. बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. रजनीकांत के साथ-साथ फिल्म की स्टारकास्ट को ऑडियंस से खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है.

‘जेलर 2’ ने 15वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.90 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 14.8% रही. वहीं फिल्म ने 15वें दिन 10,313 शोज बुक किए. वहीं फिल्म की कमाई में 15वें दिन गिरावट देखने को मिली. हालांकि इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस को फिल्म की कहानी और फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है.

यह भी पढ़ें: Ramayana New Song: करवा चौथ पर रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ‘जुड़ी जोड़ी’ गाना, श्रेया घोषाल की आवाज ने जीता दिल

विज्ञापन

‘जेलर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘जेलर 2’ ने भारत में अब तक 429.55 करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 502.65 करोड़ है. रजनीकांत की फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 765.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस कमाई से मेकर्स की भी चांदी-चांदी हो गई है. भले ही 15वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है.

यह भी पढ़ें: Ramayana Advance Booking: रिलीज से 7 दिन पहले ‘रामायण’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ और भी सितारे हैं, जिन्होंने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. रजनीकांत के साथ-साथ फिल्म में विद्या बालन, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की जा रही है. वहीं फिल्म में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और साउथ स्टार विजय सेतुपति का भी कैमियो देखने को मिला.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola