Jailer 2 Box Office Collection Day 12: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 12 दिनों में 700 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये एक्शन थ्रिलर फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. सोशल मीडिया पर भी रजनीकांत की इस फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, वहीं वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई नहीं रुकी और बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार जारी है. बॉक्स ऑफिस पर फैंस को फिल्म में रजनीकांत का स्टाइल काफी पसंद आ रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
फिल्म ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 12वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.45 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 19.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो 12वें दिन फिल्म के शोज 10,450 रहे. भले ही फिल्म की कमाई में 12वें दिन गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. लगातार करोड़ों की कमाई कर फिल्म ने मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है.
यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक, OTT पर देखें ये 7 फिल्में-सीरीज; मनोरंजन का मिलेगा डबल डोज!
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रजनीकांत की फिल्म ने भारत में महज 12 दिनों में अब तक 408.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 477.85 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 733.35 करोड़ की कमाई की. इस आंकड़े के मुताबिक ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. वहीं अपकमिंग वीकेंड में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Ramayana Advance Booking: ‘रामायण’ के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमा डाले करोड़ों
फिल्म की स्टारकास्ट
‘जेलर 2’ में रजनीकांत की एक्टिंग और उनके एक्शन सीन्स की खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ मोहनलाल, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म में 2 बड़े सितारों के कैमियो भी देखने को मिले. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति के कैमियो ने ऑडियंस का दिल जीत लिया.
संबंधित खबरें
21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
24 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
23 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines