हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!

Jailer 2 Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर फिल्म के मेकर्स ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है और मेकर्स को भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई से मलामाल कर दिया है.

विज्ञापन
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही (Pic Credit- IMDb)

Jailer 2 Box Office Collection Day 1: रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन करोड़ों का कलेक्शन किया. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. रजनीकांत के साथ-साथ फिल्म में और भी सितारे नजर आ रहे हैं जिनके एक्शन सीन्स पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. वहीं रिलीज से पहले ही फिल्म का क्रेज ऑडियंस के बीच देखने को मिल रहा था. अब रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितनी कमाई की है.

फिल्म ने पहले दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘जेलर 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 59.70 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 55.4% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शोज 16,599 रहे. पहले ही दिन धमाकेदार कमाई कर फिल्म ने मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. वहीं अब वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा. रजनीकांत की इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वहीं अब रिलीज होते ही फिल्म का क्रेज ऑडियंस के बीच देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: प्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, कोर्टरूम ड्रामा के साथ दिल को छूती है कहानी

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का पहले दिन भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 70.25 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 125.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. इस फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और मोहनलाल जैसे सितारे भी एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं. इन सभी सितारों को फिल्म में एक साथ देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इन सितारों की एक्टिंग की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: 16 अक्टूबर को OTT पर होगा मनोरंजन का धमाका! रिलीज हो रहीं ये 5 धांसू फिल्में-सीरीज

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में रजनीकांत, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और मोहनलाल के साथ-साथ और भी सितारे नजर आए. इस फिल्म में 2 ऐसे सितारों का कैमियो भी देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. ये सितारे ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति हैं. इन दोनों सितारों के कैमियो पर फैंस ने खूब तालियां बजाई. वहीं दोनों सितारों की एंट्री ने फिल्म में और जान डाल दी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola