हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कभी गांव में गोबर उठाता था ये एक्टर, आज बॉलीवुड का है 'महाराज'; शाहरुख खान के हैं जबरा फैन

Birthday Special: बॉलीवुड का एक फेमस एक्टर ऐसे हैं जो अपनी कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री के ‘महाराज’ बने हैं. इस सितारे ने बॉलीवुड में आने से पहले काफी स्ट्रगल की है. वहीं आज ये बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी के भी सितारे हैं. चलिए आपको भी एक्टर के बारे में डिटेल में बताते हैं.

विज्ञापन
वो एक्टर जिसने कड़ी मेहनत से बनाई पहचान

Birthday Special: फिल्मी इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में पहचान बनाई है. शुरुआती दौर में इन सितारों को काफी स्ट्रगल का सामना करना पड़ा, तब कहीं जाकर आज ये बॉलीवुड सितारों में शामिल हुए हैं. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जो कभी गांव में गोबर उठाते थे और आज वो बॉलीवुड के ‘महाराज’ हैं. ‘पाताल लोक’ से हाथीराम चौधरी बनकर इंडस्ट्री पर छाने वाले इस सितारे का नाम जयदीप अहलावत है. आज हम एक्टर की स्ट्रगल लाइफ के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं.

खेतों में करते थे काम

जयदीप अहलावत ने हरियाणा के खेतों से निकलकर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. अपने शुरुआती दिनों में एक्टर ने कई रिजेक्शन फेस किए, लेकिन कभी हार नहीं मानी और एक दिन एक्टर की मेहनत रंग लाई और आज उनका नाम इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में शामिल हो गया है. इंडस्ट्री में आने से पहले जयदीप अहलावत खेतों में काम करते थे और अपने गांव में गोबर तक उठाते थे. इस बात का खुलासा एक्टर ने एक इंटरव्यू में किया था.

यह भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी की Ghooskhor Pandat पर क्यों गहराया विवाद? फिल्म के डायरेक्टर का रिएक्शन आया सामने

विज्ञापन

स्ट्रग्लिंग लाइफ

एक्टर ने इंटरव्यू में बताया था कि गांव की लाइफ भले ही मुश्किल थी लेकिन वो लाइफ कमाल की थी. हम वहां सादा जीवन जीते थे. जब एक्टर बड़े हुए तो उन्होंने रोहतक से पढ़ाई की. इस दौरान एक्टर का इंटरेस्ट एक्टिंग की दुनिया में जाग गया और उन्होंने एफटीआईआई पुणे में एक्टिंग की ट्रेनिंग ली. इस ट्रेनिंग ने जयदीप अहलावत को एक्टर के तौर पर मजबूत कर दिया. वहीं जयदीप शाहरुख खान के भी जबरा फैन हैं.

यह भी पढ़ें: ‘इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा रहे…’, The 50 में प्रिंस नरूला और रिद्धि डोगरा ने इंफ्लुएंसर्स पर कसा तंज

विज्ञापन

शाहरुख खान के फैन

जयदीप अहलावत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शाहरुख खान मेरा प्यार हैं, वो बेहद अच्छे इंसान हैं और उनकी फिल्में देखकर ही हमें एक्टिंग की भी सीख मिली. वहीं बता दें जयदीप अहलावत शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में भी नजर आने वाले हैं. वहीं थिएटर्स के साथ-साथ एक्टर ओटीटी के भी स्टार हैं. ‘पाताल लोक’ में हाथीराम चौधरी का किरदार निभाकर उन्होंने ऑडियंस के दिलों में अलग ही जगह बना ली है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola