Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) 200 करोड़ की ठगी मामले में लंबे समय से कोर्ट के चक्कर लगा रही एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को कोर्ट की तरह से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अब एक्ट्रेस को विदेश यात्रा करने के लिए कोर्ट की इजाजत नहीं लेनी होगी। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस को मुख्य आरोपी बनाया गया था, जिसके चलते एक्ट्रेस को लगातार ट्रायल का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में कोर्ट की ओर ये राहत एक्ट्रेस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।
दरअसल, हाल में एक्ट्रेस कोर्ट से दुबई जाने की इजाजत मांगी थी, जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और कहा कि अब एक्ट्रेस को विदेश यात्रा के लिए कोर्ट की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है, लेकिन कोर्ट का ये भी कहना है कि ये यात्रा एक्ट्रेस बस एक समय तक ही कर सकती है।
यह भी पढ़ें: क्या सच में Salman Khan ने ‘टाइगर 3’ के लिए Sunny Deol की ‘Gadar 2’ से लिया आइडिया? कौन से मिलते-जुलते हैं सीन
एक्ट्रेस को देनी होगी कोर्ट को पूरी जानकारी
कोर्ट की इजाजत के मुताबिक, कोर्ट का कहना है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सदस्य होने के नाते जैकलीन फर्नांडिज को अक्सर विदेश यात्रा करनी पड़ती है। इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि कुछ स्थितियों में कुछ काम के लिए उनको विदेश य़ात्रा करनी पड़ सकती है।
कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि एक्ट्रेस को अपनी यात्रा की पूरी जानकारी देनी होगी, जिसमें वो देश जहां वे जाएंगी, कितने समय तक वहां रहेंगी और उनके रहने की ठिकाने, संपर्क करने का नंबर आदि जैसी जानकारी शामिल है।
क्या है Money Laundering Case?
कॉनमैन सुकेश चन्द्रशेखर (Sukesh Chandrashekar) पर कुछ बिजनेसमैन्स, राजनेताओं और मशहूर हस्तियों से पैसे वसूलने का आरोप लगाया गया है। रिपोट्स की माने तो जब ठग सुकेश चन्द्रशेखर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था, तब उसने कथित तौर पर एक बड़े सरकारी अधिकारी बनकर रेलिगेयर के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह की पत्नी से ठगी का आरोप लगा है। वहीं, इस केस में जैकलीन फर्नांडिस पर सुकेश से महंगे-मंहगे गिफ्ट्स लेने का आरोप है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines