IPL सेरेमनी में परफॉर्म नहीं करेंगी जैकलीन फर्नांडीज, आईसीयू में हैं एक्ट्रेस की मां

जैकलीन फर्नांडीज की मां किम की खराब हालत की वजह से जैकलीन अपनी मां के पास रहना चाहती हैं। जैकलीन की मां को बीते दिन अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

Jacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मां को बीते दिन यानी 24 मार्च को मेडिकल इमरजेंसी के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल और रिसर्च सेंटर में एडमिट कराया गया था। जैकलीन फर्नांडीज की मां को जब अस्पताल में एडमिट कराया गया, उस दौरान वो मुंबई में नहीं थी। हालांकि, बाद में जैकलीन अपनी मां के पास आ गई। अब जैकलीन से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन

आईपीएल सेरेमनी में शामिल नहीं होंगी जैकलीन

दरअसल, जैकलीन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि जैकलीन, आईपीएल 2025 सेरेमनी में परफॉर्म नहीं कर पाएंगी। इसके पीछे की वजह जैकलीन की मां की खराब सेहत बताई गई है। सूत्र से मिली जानकारी की मानें तो इस समय जैकलीन अपनी मां के पास रहना चाहती हैं और उनका ध्यान रखना चाहती हैं। इसलिए वो आईपीएल 2025 सेरेमनी में शामिल नहीं होंगी।

विज्ञापन

कैसी हैं जैकलीन की मां की हालत?

वहीं, अगर जैकलीन की मां की हेल्थ के बारे में बात करें तो वो अभी भी आईसीयू में हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि, फैमिली को भी उनके अगले हेल्थ अपडेट का इंतजार है। उम्मीद है कि वो जल्दी ठीक होकर घर लौटेंगी। जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज के जल्दी ठीक होने के लिए फैंस भी दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्म ‘फतेह’ में आखिरी बार नजर आई थी जैकलीन

इसके पहले साल 2022 में भी जैकलीन की मां को हेल्थ संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं, अगर जैकलीन की बात करें तो एक इंटरव्यू में बात करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी मां के बारे में कहा था कि उनकी मां ने हमेशा ही उनका साथ दिया है। मैं उन्हें बहुत याद करती हूं। जैक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘फतेह’ में देखा गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ