'नाम बदल सकता है, वजूद नहीं...', प्रतीक के सरनेम हटाने पर आर्या बब्बर ने किया रिएक्ट

प्रतीक ने हाल ही में अपने पिता का सरनेम हटाकर मां स्मिता पाटिल का नाम जोड़ लिया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं। अब आर्य बब्बर ने इस पर रिएक्ट किया है।

Aarya Babbar, Prateik

Aarya Babbar, Prateik

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के सितारों से जुड़ी कोई भी चर्चा हो, वो गॉसिप टाउन में ना हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है? जी हां, बीते कुछ दिनों से राज बब्बर और प्रतीक चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार कर दोनों को लेकर बातें हो रही हैं। हाल ही में प्रतीक ने अपने पिता का सरनेम हटाकर मां स्मिता पाटिल का नाम जोड़ लिया है। अब इस पर राज के दूसरे बेटे आर्य बब्बर ने अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

मैं तब भी बब्बर ही रहूंगा- आर्य

इस मसले पर आर्य ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ यही कहना चाहता हूं कि स्मिता मां मेरी भी मां हैं और वो किस नाम को रखना चाहते हैं और किसे नहीं, ये उनकी पसंद के ऊपर है। उन्होंने आगे कहा कि भले ही फ्यूचर में मैं अपने नाम को आर्य बब्बर से आर्य कर लूं, या राजेश कर लूं, मैं तब भी बब्बर ही रहूंगा ना।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prateik patil babbar (@_prat)

आप इसे कैसे बदलेंगे?

इतना ही नहीं बल्कि इस मामले पर बात करते हुआ आर्य ने आगे कहा कि आप अपना नाम बदल सकते हैं, लेकिव वजूद नहीं। मेरा वजूद यही है और मैं बब्बर ही रहूंगा। आप इसे कैसे बदलेंगे? उन्होंने आगे कहा कि इस बारे में मुझे जो कहना था मैं पहले ही कह चुका हूं। इसके आगे आर्य ने ये भी कहा कि हमारी फैमिली एक ऐसी फैमिली है, जो लोगों की नजरों में रहती है, इसलिए बातें तो होंगी ही।

क्या बोले थे प्रतीक?

आर्य ने कहा कि इसके बारे में हम कुछ नहीं कर सकते। हम पब्लिक फिगर हैं और ये बातें इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। गौरतलब है कि इसके पहले प्रतीक खुद भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दे चुके हैं। इस पर बात करते हुए प्रतीक ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा था कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि रिजल्ट क्या होगा, वो बस ये देखना चाहते हैं कि जब उन्हें इस नाम से पुकारा जाएगा, तो कैसा लगेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ