अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने ईस्टर का खास दिन मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर जाकर मनाया। इस मौके पर उनके साथ माए मस्क थीं, जो एक जानी-मानी सुपरमॉडल, न्यूट्रिशनिस्ट और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की मां हैं। मंदिर दर्शन के बाद जैकलीन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अपने अनुभव को शेयर किया।
माए मस्क के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची जैकलीन
जैकलीन सुनहरे रंग के सूट में नजर आईं और उन्होंने सिर पर दुपट्टा लिया हुआ था। वहीं माए मस्क पीले रंग की प्रिंटेड ड्रेस में थीं। दोनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और पुजारी से आशीर्वाद भी लिया। माए मस्क इस समय भारत में हैं, जहां वह अपनी किताब A Woman Makes a Plan के हिंदी संस्करण के लॉन्च के लिए आई हैं।
आपको बता दें कि माए मस्क जैकलीन की अच्छी दोस्त हैं । मंदिर दर्शन को लेकर जैकलीन ने कहा, माए जैसी प्यारी दोस्त के साथ मंदिर में जाना बहुत ही सुंदर अनुभव रहा। वो अपनी किताब के लॉन्च के लिए भारत आई हैं। उनकी किताब एक महिला की ताकत और संघर्ष का प्रतीक है। इसने मुझे सिखाया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और यह आपके सपनों या लक्ष्यों की कोई सीमा तय नहीं करती।
यह मौका जैकलीन के लिए थोड़ा भावुक भी था क्योंकि यह उनकी माँ किम के निधन के बाद पहली बार था जब वह पब्लिक में नजर आईं। उनकी माँ का हाल ही में इसी महीने निधन हुआ था।
माए मस्क की भारत यात्रा
माए मस्क ने हाल ही में मुंबई में अपना 77वां जन्मदिन मनाया। इस प्राइवेट पार्टी में करीब 40–50 खास मेहमान शामिल हुए थे। इसके साथ ही वह अपनी किताब के हिंदी संस्करण के लॉन्च के लिए भी भारत आई हुई हैं।
जैकलीन की आने वाली फिल्में
जैकलीन हाल ही में सोनू सूद की फिल्म फतेह में नजर आईं, जो मार्च में रिलीज हुई थी। अब वह अजय देवगन की फिल्म रेड 2 में एक खास डांस नंबर करती दिखाई देंगी। इसके अलावा जैकलीन 2025 में आने वाली दो बड़ी फिल्म वेलकम टू द जंगल और हाउसफुल 5 में भी नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में होंगे।
ये भी पढ़ें- पिता को याद कर Hina Khan का टूटा दिल, सोशल मीडिया पर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
साउथ एक्सेंट पर ट्रोल करने वालों को रश्मिका मंदाना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
9 mins agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 hr ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
2 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
2 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
3 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
20 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
21 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines